योगी कैबिनेट विस्तार की तैयारी पूरी, दो दर्जन मंत्री लेंगे शपथ

0

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार सुबह 11 बजे होना है। मंत्रिमंडल में दो दर्जन नए चेहरों को शपथ दिलाई जाएगी।

योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार है। इस विस्तार के मद्देनजर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अनुपमा जायसवाल और अर्चना पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है।

24 मंत्री लेंगे शपथ-

6 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 12 राज्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

कैबिनेट मंत्री बनने वाले संभावित नाम-

महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी धर्म सिंह सैनी, अनिल राजभर और विद्या सागर सोनकर कैबिनेट में जाएंगे। सुरेश राणा का प्रमोशन होगा। जय प्रकाश निषाद और गिरीश यादव स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनेंगे। धन्नी सिंह भी स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनेंगे।

इसके अलावा कपिल अग्रवाल, अनिल शर्मा, सुनील दत्त द्विवेदी, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया सम्भावित राज्यमत्रियों में उदयभान सिंह संभावित मंत्रियों में शामिल है।

योगी कैबिनेट ने 19 मार्च 2017 को ली थी शपथ-

19 मार्च 2017 को योगी मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी। उस समय सीएम के अलावा 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार के और 13 राज्य मंत्री शामिल थे।

उस वक्त कुल 46 मंत्रियों ने शपथ ली थी। नियमों के हिसाब से मंत्रियों की संख्या 60 हो सकती है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार कल, ये हैं संभावित मंत्री

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र देव सिंह ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More