UP : समाजवादी पार्टी ने भंग की अपनी सभी इकाइयां

0

समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूरे उत्तर प्रदेश की इकाइयों को भंग कर दिया। इनमें राज्य, जिला , युवा प्रकोष्ठ और अन्य इकाइयां शामिल हैं।

सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी राज्य कार्यकारिणियों को भंग कर दिया है। पार्टी ने हालांकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उत्तम को नहीं हटाया है।

सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को यूपी की इकाइयों को भंग कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष अभी बरकरार रहेंगे।

पहले ही लिया जा सकता था निर्णय-

वैसे राजनीतिक विश्लेषक अखिलेश से इस एक्शन की उम्मीद लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के फौरान बाद ही कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने तब मीडिया सेल भंग कर इस ओर इशारा किया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद कोई एक्शन नहीं होने पर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठने लगे थे।

समाजवादी पार्टी के इस रुख से सवाल उठ रहे थे कि जिलों में कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा घर कर रही है।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ हत्या की वारदातों से दहला उत्तर प्रदेश, विपक्ष ने साधा योगी सरकार प​र निशाना

यह भी पढ़ें: Video: सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से पीटा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More