नवनिर्वाचित सांसदों के साथ लंच करेंगे सीएम योगी, देंगे विकास का रोडमैप

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास 5 कालिदास मार्ग पर प्रदेश के नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों को लोकसभा क्षेत्र के विकास का रोडमैप देंगे। इसके अलावा सभी जीते हुए सांसदों और प्रदेश पदाधिकारियों को लंच पर भी बुलाया है।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के साथ—साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा सहित प्रदेश के सभी मुख्य पदाधिकारी यूपी में हारी हुई सीटों की समीक्षा बैठक करेंगे और जीत का सेलिब्रेशन करेंगे।

जीते हुए सांसदों और प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों एवं संगठन के लोगों के साथ जीत का सेलिब्रेशन करने के बाद लंच पर आमंत्रित किया है। उसके बाद पार्टी की जिन सीटों पर हार हुई है उसकी समीक्षा बैठक करेंगे।

भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर सभी क्षेत्रीय संगठन महामंत्रों के साथ हारी हुई सीटों की समीक्षा बैठक करेंगे।

बता दें कि 2019 आम चुनाव में सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटें वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 64 सीटें जीतीं है। सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन को ध्वस्त कर भाजपा ने यह जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

यह भी पढ़ें: वाराणसी: मोदी का भरोसा जनता पर था, आपने बरकरार रखा- अमित शाह

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More