ये हैं हिन्दू धर्म से जुड़ी रोचक बातें…

0

हिन्दू धर्म का इतिहास काफी पुराना है। लगभग सभी धर्मों में अहिंसा का उपदेश दिया गया है, वैसे ही हिन्दू धर्म में भी अहिंसा के उपदेश के साथ ही विश्व के कल्याण की भी बातें की गई है। कर्म प्रधान हिन्दू धर्म के बारे में आप जितना जानते जाएंगे उतना ही कम लगेगा। आज हम आपको हिन्दू धर्म की कुछ रोचक बातें बताएंगे।

1-हिंदू धर्म का कोई भी संस्थापक नही है, इसके अतिरिक्त इसके संस्थापना से जुड़ी घटना या कोई मूल तारीख़ की जानकारी भी नही है।

2-हिंदू धर्म का मानना है किसी के वर्तमान जीवन की परिस्थितियां उसके कर्म के कारण है, जो पिछले जन्मों में अच्छा या बुरा व्यवहार करने पर जमा होते रहते हैं।

3-दुनिया में 13.8% आबादी हिंदुओं की है।

4-महाभारत हिंदू धर्म के सिद्धांतों को पढ़ाने के लिए काफी अहम माना जाता है, इसके अतिरिक्त महाभारत दुनिया की सबसे लंबी कविता है, जिसमें 1.8 लाख शब्द शामिल है।

5-हिंदुओं में मांस ना खाने वालों की संख्या केवल 30% के लगभग है।

6-162.6 हेक्टेयर अर्थात 401 एकड़ से अधिक बड़ा हिंदू मंदिर अंगकोर वाट कंबोडिया में है और यह दुनिया की सबसे बड़ा धार्मिक निर्माण है।

7-श्रीलंका में एक तीर्थ स्थल है, जहां हिंदू, इस्लाम, बौद्ध और ईसाई चारों धर्म के लिए पवित्र पदचिह्न है जिसकी वजह से यह चारों धर्मों के लिए पवित्र स्थान है।

8-हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, और जैन धर्म के अनुसार स्वस्तिक का चिन्ह शुभ प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

9-भारत के हिंदू कैलेंडर में 6 ऋतुएं अर्थात सीजन होते है-1-शीत-शरद, 2-बसंत, 3-हेमंत, 4-ग्रीष्म, 5-वर्षा और 6-शिशिर।

10-हिंदू धर्म में उपवास के माध्यम से आत्महत्या करने को ठीक माना जाता है, इसे ‘प्रायोपवेशन’ बुलाया जाता है।

Also read : किराये के दो कम्प्यूटर से शुरू की कंपनी, आज सैकड़ों प्रोफेशनल्स करते हैं काम

11-हिंदू धर्म में जीवन का लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना है। ऐसी मान्यता है कि मोक्ष के बाद आत्मा को मृत्यु और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति मिल जाती है।

12-जगगेरनउट अर्थात् रथ शब्द भगवान जगन्नाथ से लिया गया है। मूल रूप से रथ यात्रा एक मंदिर कार है, जिसके बड़े पहियों के नीचे भक्त आस्था के रूप में लेटते हैं, जिससे देखने वाले को ऐसा प्रतीत होता है कि भक्तों को रथ के नीचे कुचला जा रहा है।

13-108 हिंदू धर्म में एक पवित्र संख्या है और इसे काफी शुभ माना जाता है, इसलिए आपको मालाओं में मनकों की संख्या 108 मिलेगी। वास्तव में सूर्य और पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी का अनुपात 108 है।

14-हिंदू धर्म में लिखी गई पुस्तक ऋग्वेद 3800 साल पहले की है। इसके अतिरिक्त इसे सबसे पुरानी किताब भी माना जाता है।

15-हिंदू धर्म समय एक रेखीय अवधारणा युग में विश्वास रखता है और इनको चार भागों में बांटा गया है, जो क्रमश: सत्य युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलियुग है।

16-आयुर्वेद चिकित्सा उपचार हिंदू धर्म की जड़ों में है।

17-भारत की तुलना में नेपाल में हिन्दू जनसंख्या प्रतिशत अधिक है, नेपाल (81.3%) हिंदू है, जबकि भारत में (80.5% हिन्दू है।

18-भारत में 20 हिन्दू मंदिर ऐसे है जो 1000 से अधिक वर्ष पुराने हैं।

19-अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हमेशा हिन्दू देवता हनुमान की प्रतिमा को अपने साथ प्रेरणा के लिए रखते हैं।

20-भारत में लगभग 108,000 मान्यता प्राप्त मंदिर हैं।

21-हल्दी और तुलसी बड़े पैमाने पर हिंदू मंदिरों में प्रयोग में लाया जाता है और विज्ञानिक रूप से सदियों से बेस्ट एंटी बायोटिक्स साबित हो चुकी है।

22-हिंदू मंदिरों में सिर्फ वास्तुकला में ही अचंभित नही करते बल्कि वैज्ञानिक रूप से साबित हो चुका है धातु और निर्माण पैटर्न का उपयोग मानव शरीर में सकारात्मक ऊर्जा संचारित करते हैं।

23-थाईलैंड में सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर लगी एक मूर्ति का चित्रण समुद्र मंथन को दर्शाता है जो हिदू धर्म में एक बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण प्रकरण है।

24-कामसूत्र प्राचीन हिंदू साहित्य संस्कृत में वात्स्यायन द्वारा लिखित सबसे पुरानी यौन शिक्षा की किताब है, कामसूत्र की पुस्तक 200-400 ईसा पुरानी है।

25-दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों में कामसूत्र पुस्तक एक है।

26-योग, प्राणायाम, ज्योतिष, अंकज्योतिष, हस्तकला और वास्तु जो अब पश्चिम में प्रसिद्ध हैं वह सब हिंदू संस्कृति की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है।

27-हिन्दू धर्म रिश्तों की एहमियत को अच्छे से समझता और निभाता है।

28-हिंदू धर्म में 33 लाख से अधिक देवताओं या देवियों की पूजा की जाती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More