यूक्रेन ने ड्रोन अटैक से रूस को दिया जवाब, मॉस्को में हुए ड्रोन हमले के बाद एयरपोर्ट बंद

0

रूस और यूक्रेन के बीच आत्मघाती युद्ध अब सभी सीमाएं लांघता जा रहा है। शनिवार की रात को यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला कर दिया। यह हमला रूस को यूक्रेन में किये गए हमलों का जवाब माना जा रहा है। मॉस्को में हुए ड्रोन हमले से शक्तिशाली रूस भी घबरा गया है। यूक्रेन ने मॉस्को में स्थित जिस इमारत पर हमला किया है, उसमें रूस मंत्रालय के दो दफ्तर हैं। दोनों दफ्तर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हमले के बाद रूस के मॉस्को में एयरपोर्ट को बंद कर दिया है।

मॉस्को में ड्रोन हमला

शनिवार की रात को यूक्रेन ने रूस के मॉस्को में ड्रोन हमला कर दिया। ड्रोन अटैक का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह ड्रोन सीधे एक इमारत पर आकर गिरा। अब रूस ने मॉस्को एयरपोर्ट को बंद कर दिया है और अलर्ट जारी कर दिया गया है। मॉस्को के मेयर ने बताया है कि रात के अंधेरे में हुए उस ड्रोन हमले में दो दफ्तरों को नुकसान पहुंचा है।  हालांकि, इस हमले में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है।

हमले के बाद बंद हुई उड़ानें

इस ड्रोन हमले के बाद मॉस्को को Vnukovo एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान और लैंडिंग रोक दी गई है। यहां आने वाली फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। इसी महीने लगातार हुए कई ड्रोन हमलों की वजह से एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ था। रूस ने भी स्वीकार किया था कि उस रात उसने पांच यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया था।

यूक्रेन-रूस की सीमा के बीच बसा है मॉस्को

बता दें कि रूस की राजधानी मॉस्को यूक्रेन और रूस की सीमा से लगभग 500 किलोमीटर दूर है। इस साल यूक्रेन की ओर से लगातार मॉस्को को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। ज्यादातर हमले ड्रोन के जरिए ही किए गए हैं। इसी सिलसिले में यह एक नया ड्रोन है जिसमें इस टावर को निशाना बनाया गया है।

Also Read : मोहर्रम के दिन सिया के ताजिया के रास्ते आई सुन्नी की ताजिया, घंटों चला तांडव

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More