पाकिस्तानी हनी ट्रैप में फंसे सेना के दो जवान

0

भारतीय सेना के दो जवानों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनीट्रैप में फंसने का मामला सामने आया है।

आरोपी दोनों जवान राजस्थान के पोकरण में तैनात थे।

मंगलवार को छुट्टी पर पोकरण से गांव जाते समय खुफिया एजेंसियों ने उन्हें जोधपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया।

जवानों से की जा रही पूछताछ-

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला के झांसे में आकर सामरिक जानकारियां भेजने के आरोपी इन दोनों जवानों को एजेंसियां जोधपुर से जयपुर लेकर पहुंची हैं।

इनसे यहां पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान इंटेलिजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक उमेश मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर दोनों जवानों का हनीट्रैप शिकार होना पाया गया है।

इसकी पुख्ता सूचना और पड़ताल के बाद दोनों को जोधपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया है।

भेज रहे थे सामरिक जानकारियां-

जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ साल से हनीट्रैप में फंसे दोनों जवान सामरिक जानकारियां भेज रहे थे।

शुरुआती जांच में फेसबुक और वाट्सएप के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजना सामने आया है।

एक जवान मध्य प्रदेश और दूसरा ओडिशा का रहने वाला है।

दोनों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक महिला के जरिए हनीट्रैप में फंसाया।

महिला का नाम और बोलने का लहजा पंजाबी था।

इसी का फायदा उठाकर उसने इंटरनेट कॉल के जरिए दोनों जवानों को अपने जाल में फंसाया।

यह भी पढ़ें: हनीट्रैप: वायुसेना अधिकारी ने सेक्स चैट के लिए की थी जासूसी!

यह भी पढ़ें: UP : ATS ने हनी ट्रैप में फंसे सिपाही को किया गिरफ्तार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More