बिप्लब देव के जन्म पर मचा घमासान, उठ रहे हैं कई सवाल

0

तीन दिन तक ऑनलाइन मचे विवाद के बाद आखिरकार त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की ओर साफ कर किया गया कि वह भारत में ही पैदा हुए हैं। दरअसल बिप्लब के विकिपीडिया पेज में पिछले तीन दिनों से उनके जन्मस्थान को लेकर दो मत सामने आ रहे थे। उनकी विकिपीडिया प्रोफाइल में उनके जन्मस्थान को बार-बार बदलकर बांग्लादेश का दावा किया जा रहा था।

बता दें कि 30 जुलाई को नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद असम में नागरिकता को लेकर विवाद शुरू हो गया है, वहीं पिछले तीन दिन से बिप्लब का विकिपीडिया पेज भी जंग के मैदान बना हुआ था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार से लेकर शनिवार तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के विकिपीडिया पेज को 37 बार एडिट किया गया। इसमें उनके जन्मस्थान को त्रिपुरा के गोमती जिले से बदलकर बांग्लादेश के चांदपुर बताया जा रहा था।

चांदपुर के कछुआ उपजिला के राजधर नगर किया गया

इसमें सबसे पहले बदलाव गुरुवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर किया गया, जिसमें बिप्लब के जन्मस्थान को बदलकर चांदपुर के कछुआ उपजिला के राजधर नगर किया गया। इसके बाद 1 बजकर 11 मिनट बजे उनका जन्मस्थान राजधर नगर गांव से बदलकर त्रिपुरा का गोमती जिला कर दिया गया। दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर फिर से बदलाव करते उन्हें बांग्लादेशी बताया गया और जन्मस्थान चांदपुर कर दिया गया।

अपना बचपन और स्कूल त्रिपुरा में बिताया

इसमें अगली लाइन गौर वाली करने वाली थी जिसमें लिखा था, ‘अवैध रूप से भारत में रुकने के बाद उन्होंने अपना बचपन और स्कूल त्रिपुरा में बिताया।’ इस लगातार बदलाव के बाद शाम 6 बजकर 37 मिनट पर प्रारंभिक जीवन वाले सेगमेंट में उन्हें बांग्लादेशी लिखा गया। यह बदलाव शुक्रवार और शनिवार को भी जारी रहा और इसके बाद शनिवार रात, पेज पर आखिरकार उनका जन्मस्थान त्रिपुरा लिखा गया।

‘हमें इस बारे में गुरुवार को ही पता चल गया था

हालांकि इसके बाद रविवार को बिप्लब के मीडिया अडवाइजर संजय मिश्रा ने सामने आकर तथ्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया, ‘हमें इस बारे में गुरुवार को ही पता चल गया था। मुख्यमंत्री के पिता हरधन ने 27 जून 1967 को नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत खुद को त्रिपुरा के उदयपुर निवासी के रूप रजिस्टर किया था।’ उन्होंने आगे बताया कि 25 नवंबर 1971 को उदयपुर (अब गोमती जिला) में बिप्लब का जन्म हुआ था।

दूसरी वेबसाइटों की बेहतर निगरानी होनी चाहिए

यही नहीं उन्होंने भारतीय और बांग्लादेशी वेबसाइट्स पर छपी खबरों का खंडन करते हुए बताया कि उनकी मां बांग्लादेश में गर्भवती हुई थीं लेकिन वह पैदा भारत में हुए थे। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि विकिपीडिया और ऐसी दूसरी वेबसाइटों की बेहतर निगरानी होनी चाहिए। ऑनलाइन क्या जा रहा है इस पर नियंत्रण होना चाहिए। इस तरह के मुद्दे उन लोगों द्वारा पैदा किए जाते हैं जिन्हें विकास की राजनीति पर यकीन नहीं है।’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More