सुल्तानपुर में तिरंगे का अपमान, धार्मिक जुलूस में अशोक चक्र की जगह धार्मिक नारा…

0

बारावफात के मौके पर मुस्लिम धर्म के लोगो द्वारा निकाले गए जुलूस में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यूपी के जिला सुल्तानपुर में गुरुवार को बारह रबीउल अव्वल का जूलूस निकाला गया था, इस दौरान लोग हाथों में झंडे लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे, इसी दौरान एक तिरंगा झंडा भी था। जिसका स्वरूप के साथ झेड़ – झाड़ की गयी थी। इस तिरंगे में अशोक चक्र को मिटाकर उसपर उर्दू में नारा लिखा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामला दर्ज किया है।

यह आपत्तिजनक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, इलाके में बारावफात का जुलूस निकाला जा रहा है। इस दौरान लड़कों के हाथ में कई तरह के झंडे हैं। इनमें एक हरे रंग के झंडे पर चांद और सितारे बने दिखे। इसके अलावा तिरंगे झंडे भी दिखे। हालांकि ये झंडे भारतीय झंडे की तरह नहीं थे। इनमें सफेद रंग पर बना अशोक चक्र नहीं था। अशोक चक्र हटाकर उसपर उर्दू में ला इलाहा इल्लल्लाह मोहम्मदुर रसूल अल्लाह लिखा हुआ दिखा।

यूपी पुलिस के सामने हुआ तिरंगे का अपमान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। बीते गुरूवार को देश भऱ में बारावफात का पर्व मनाया जा रहा था, ऐसे मुस्लिम धर्म के लोगों ने कुछ स्थानों पर धार्मिक जुलूस का भी आयोजन किया था। इसके चलते बल्दीराय क्षेत्र में भी धार्मिक जुलूस निकाला गया था, इस जुलूस के दौरान बाकि झंडो के साथ तिरंगे झंडे का भी प्रयोग किया गया था।

लेकिन इस झंडे में अशोक चक्र को मिटाकर कलमा- ला इलाहा इल्लल्लाह मोहम्मद रसूलल्लाह लिखा हुआ था। जुलूस में शामिल युवकों के साथ पुलिस बल भी साथ में चलता रहा। जुलूस में लड़कों के हाथ में कई झंडे नजर आए। किसी हरे रंग के झंडे में चांद-सितारे बने नजर आए। इसमें तिरंगा भी शामिल रहा, हालांकि उसमें धार्मिक नारा लिखा रहा। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर सवालिया निशान उठाना शुरू कर दिया। इसे तिरंगे का और देश का अपमान बताना शुरू कर दिया गया।

also read : 140 साल से तमिलनाडु-कर्नाटक में पानी को लेकर क्यों है जंग, क्या है कावेरी जल विवाद का मुद्दा, जानें…..

हिन्दू युवा वाहिनी नेता की तहरीर पर मामला हुआ दर्ज

सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होते ही हंगामा हुआ। लोगों ने इसका विरोध किया। तिरंगे के अपमान मामले में हिन्दू युवा वाहिनी नेता सत्यम की तहरीर पर बलदीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ रमेश ने बताया कि तिरंगे का अपमान हुआ। इसलिए एक अज्ञात खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसे चिन्हित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More