यूपी में चलेंगी पिंक बसें, ड्राइवर-कंडक्टर भी होगी महिला

0

वह दिन दूर नहीं जब परिवहन निगम की बसों की स्टेयरिंग महिलाओं के हाथ होगी। परिवहन निगम अपनी पचास पिंक बसों में महिला चालक रखने की तैयारी कर रहा है। अगर महिला चालक मिलीं तो उन्हें रोडवेज संविदा चालक के रूप में शामिल किया जाएगा।

परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में लिया जाएगा

परिवहन निगम प्रशासन निर्भया मद के तहत इसी वर्ष खरीदी जाने वाली पिंक सेवा में महिला चालकों की भर्ती का मन बना रहा है। अगर भारी वाहन चलाने वाली महिलाएं मिलीं तो परिवहन निगम में उन्हें बतौर चालक बस चलाने का मौका मिलेगा। उनका टेस्ट संबंधित क्षेत्रीय कार्यशाला और दूसरा परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में लिया जाएगा।

Also Read :  लखनऊ के गणेशगंज में मकान ढहने से बच्ची की मौत

अगर चालक पद के लिए तय नियमों के तहत इच्छुक महिलाएं उपलब्ध हुईं तो उन्हें रोडवेज प्रशिक्षित कर बेहतरीन चालक बनाएगा। दरअसल, महिला सुरक्षा को लेकर अरसे से लंबित चल रही पिंक सेवाओं की खरीद की प्रक्त्रिया आगे बढ़ी है।

पचास बसों की खरीद निर्भया मद से होनी है

इसके तहत रोडवेज प्रशासन बहुत जल्द आठ क्षेत्रों से 20 मार्गो पर वातानुकूलित पिंक बस चलाने की तैयारी में है। पचास बसों की खरीद निर्भया मद से होनी है। इन सभी बसों को आठ क्षेत्रों में भेजा जाएगा। इसके पीछे रोडवेज प्रबंधन की मंशा है कि इन महिला बसों में परिचालक के साथ चालक भी महिला हों तो और भी बेहतर होगा।

महिलाओं के कंधों पर हो तो और भी अच्छा रहेगा

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद का कहना है कि पिंक बसों की क्रय प्रक्रिया आगे बढ़ी है। प्रयास है कि महिलाओं से जुड़ी सेवा होने के कारण अगर बसों के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर हो तो और भी अच्छा रहेगा। इसे देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन भारी वाहन चलाने वाली महिला चालकों के चयन को इच्छुक है। महिला चालक मिलने पर उन्हें इन बसों के संचालन का मौका दिया जाएगा।
गाजियाबाद – दस

लखनऊ – आठ

बरेली – छह

गोरखपुर – चार

आगरा – दस

कानपुर – चार

इलाहाबाद – चार

वाराणसी – चार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More