वीडियो : ये हैं देश की टॉप 10 खूबसूरत IAS और IPS महिला अधिकारी

0

यूं तो आपने देश-दुनिया की तमाम खूबसूरत महिलाओं के बारे में जानते और सुनते होंगे। लेकिन क्या आप को पता है कि हमारे अपने देश भारत में बहुत सी आईएएस और आईपीएस महिलाएं हैं जिनकी खूबसूरती किसी फिल्मों की हिरोइनों से कम नहीं हैं। तो आइए आज हम आप को बताते हैं उन खूबसूरत आईएएस और आईपीएस महिलाओं के बारे में जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखती हैं।

देखें वीडियो

https://youtu.be/4Jf30DwL3_4

स्मिता सभरवाल

स्मिता का जन्म 1977 में दार्जलिंग में हुआ था। स्मिता 2001 बैच की आईएएस अदिकारी हैं। उन्होंने सेंट फ्रांसिस कॉलेज हैदराबाद से वाणिज्य में स्नातक किया है। स्मिता पहली महिला अधिकारी है जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया था। उनके पति का नाम डॉ. अकूल सभरवाल है। स्मिता के पति भी एक आईपीएस अधिकारी है।

रिजु बाफना

रिजू बाफना का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ था, और दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। इन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा 2013 में पास कर 77वीं रैंक हासिल की थी। 77वीं कैंक हासिल करने के  बाद रिजु 2014 में आईएएस अधिकारी बन गई। रिजु ने आईएएस बनने के एक साल बाद अपने बैचमेट एवी प्रसाद से शादी कर ली।

मैरिन जोसफ

मैरिन जोसफ केरल कैडर की सबसे कम उम्र की आईपीएस अधिकारी है। इन्होंने महज 25 साल की उम्र में सिविल सेवा की परीक्षा पास कर ली थी। मैरिन जोसफ ने सिविल सेवा की परीक्षा साल 2012 में पहले प्रयास में ही पास कर ली थी। मैरिन जोसफ का जन्म दिल्ली में हुआ था और उनकी पढ़ाई भी दिल्ली से हुई। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए और एमए किया है। इनके पिता कृषि मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं और माता अर्थशास्त्र की शिक्षिका है। मैरिन ने Y20 शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चुना जा चुका है। जो G20 देशों के युवा अधिकारियों का एक सम्मेलन है। 2015 में मैरिन ने कोट्टम के कृष इब्राहिम से शादी कर ली।

कंचन चौधरी भट्टाचार्य

कंचन साल 1973 से 2007 तक आईपीएस अधिकारी रही हैं। कंचन पहली महिला पुलिस अधिकारी है जिन्हें पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। ये हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन अंग्रेजी में दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से किया था। इनकी कई उपलब्धियों की वजह से राष्ट्रपति पदक और राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कंचन ने 2014 में हुए आम लोकसभा चुनावों में हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी थी।

मीरा बोरवंकर

मीरा सन् 1981 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। मीरा पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं। इनके पिता सेना में थे। मीरा ने जालंधर विश्वविद्यालय से स्नानत की डिग्री प्राप्त की है। मीरा फजिलिका पंजाब से महाराष्ट्र कैडर की पहली महिला अधिकारी हैं। मीरा को लेडीज सुपरकॉप के नाम से भी जाना जाता है। मीरा का नाम तब लोगों के सामने आया जब इन्होंने दाऊद और छोटा राजन जैसे खतरनाक अपराधियों के गुर्गों को गिरफ्तार किया। इन्होंने जलगांव में 1994 में सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश किया जिसके बाद इनका नाम सुर्खियों में आ गया। आप को बता दें कि बॉलीवुद फिल्म मर्दानी इनके ही जीवन पर आधारित है।

संजूक्ता पाराशर

संजूक्ता का जन्म 3 अक्तूबर 1979 को हुआ था। इन्होंने साल 2006 में आईएएस की परीक्षा पास की थी। संजूक्ता असम की रहने वाली हैं। यहीं पर इनका पालन-पोषण हुआ था। लेकिन इनकी शिक्षा दिल्ली में हुई। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। आप को बता दें कि ये असम से पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा पास की है। इन्होंने आईएएस अधिकारी पुरु गुप्ता से शादी की है।

रोशन जैकब

रोशन जैकब केरल की रहने वाली हैं। इनका जन्म 25 दिसंबर 1978 को हुआ था। वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश में सेवारत हैं।

Also read : कश्मीर : सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

वंदना प्रेयसी

वंदना 2003 कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। वंदना ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से शिक्षा पूरी की है। वंजना इस समय बिहार में सेवारत हैं। वंदना का जन्म 1973 में बिहार में हुआ था। वंदना बिहार की महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं वंदना एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम चलाती है।

विमला मेहरा

विमला देश की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें विशेष पुलिस आयुक्त का पद मिला है। विमला 1978 बैच की गोवा मिजोरम जैसे केंद्रशासित प्रदेश की आईपीएस अघिकारी हैं। आप को बता दें कि ये किरण बेदी के बाद देश की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें तिहाड़ जेल का महानिदेशक बनाया गया। विमला ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान मं रखते हुए एक हेल्पलाइन नंबर 1091 भी चलाया। इसके सात ही महिलाओं की आत्मरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया है।

बी. चंद्रकला

बी. चंद्रकला का जन्म 27 सितंबर 1979 को आंद्र प्रदेश में हुआ था। चंद्रकला उत्तर प्रदेश कैडर 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 409वीं रैंक हासिल की थी। बी. चंद्रकला एक तेज तर्रार महिला अधिकारी हैं। इनकी जहां पर भी पोस्टिंग होती हैं वहां पर अपराधियों की शामत आ जाती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More