आप कार्यकर्ताओं पर जमकर भांजी लाठियां, कई घायल

0

आज राजधानी लखनऊ के गांधी भवन के समक्ष शांति मार्च निकाल रहे आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर पुलिस के छापामारी से नाराज थे आप नेता। लाठीचार्ज के दौरान कई आप नेताओं को गंभीर चोटें भी आयी। आप नेता मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस केंन्द्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।

तानाशाही के विरोध में शांति मार्च निकाल रहे थे

उसी के इशारे पर आप के नेताओं पर लाठियां बरसाई गई हैं। इस दौरान हुए लाठीचार्ज में महिलाओं तक को भी नही बक्क्षा गया। इसकी आप कार्यकर्ताओं ने निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से आये आप कार्यकर्ता लखनऊ के गांधी भवन पर रणनीतिक परिचर्चा में हिस्सा लेने आये थे। परिचर्चा के बाद पीएम मोदी की तानाशाही के विरोध में शांति मार्च निकाल रहे थे।

also read :  नशे में धूत खाकी का अस्पताल में ‘आतंक’

इस दौरान सीएम आवास की ओर कूच कर रहे कार्यकर्ताओं रोकने के प्रयास में पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरु कर दिया। इस लाठीचार्ज में वाराणसी के साथी पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष संजीव सिंह,राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य देवकांत वर्मा,आकिब खां, जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी भी घायल हो गये।

घर पुलिस को छापेमारी की ज्यादा जल्दी रहती हैं

साथ ही जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह और रौशन बरनवाल और पल्लवी वर्मा को भी हल्की चोट लगी है। इसके साथ ही प्रदेश के कई नेताओ को भी गंभीर चोट लगी हैं। पूर्वांचल प्रान्त संजीव ने कहा कि जस्टिस लोया के मैटर पर पुलिस अमित शाह से पूछताछ नही करती ,वही दूसरी ओर कथित थप्पड़ के मामले में अरविंद जी के घर पुलिस को छापेमारी की ज्यादा जल्दी रहती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More