आनंद आहूजा के साथ आज सात फेरों के बंधन में बंध जायेंगी सोनम

0

आज बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ सात फेरों में बंध जायेंगी। सोनम की शादी सिख रिति रिवाजों से होगी। आज का दिन सोनम कपूर और उनके पूरे परिवार के लिए बेहद खास है। शादी की तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकीं हैं। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने होनेवाले पति आनंद आहूजा के साथ एक नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं।

परिवार के लोगों के अलावा फिल्मी हस्तियां पहुंचीं

रविवार को मेहंदी के बाद कल सोमवार को संगीत सेरिमनी का आयोजन किया गया, जहां दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोगों के अलावा फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। आज सभी उनकी शादी की तैयारियों में लगे हैं। सोनम और उनके परिवार वाले शादी के लिए घर से रवाना हो चुके हैं।

Also Read :  टला नहीं खतरा, आज भी दो से तीन बार आ सकती है आंधी, दिल्ली-NCR में अलर्ट

हालांकि इस शादी के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां शुरू हो गई थीं। बॉलिवुड के गलियारों में फिलहाल केवल इनकी चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी आज 8 मई को सुबह 11 बजे से लेकर 12:30 बजे के बीच सिख रीति- रिवाज से होगी। सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा की शादी का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। आनंद ने नेहरू कॉलर की म्यूटेड डार्क शेरवानी पहनी है, जिसके साथ क्रीम का कॉम्बिनेशन है।

फिल्म भी शादी जैसे सब्जेक्ट पर ही बनी है

यह तस्वीर सोनम के फैन्स पेज पर शेयर की गई है। वीरे दी वेडिंग’ में सोनम की को-स्टार स्वरा भास्कर उनकी शादी को जमकर इंजॉय कर रही हैं। बता दें कि यह फिल्म भी शादी जैसे सब्जेक्ट पर ही बनी है, जो जल्द ही रिलीड़ होनेवाली है।शादी के बाद आज शाम को लीला होटेल में ग्रैड रिसेप्शन की तैयारी की गई है, जिसका समय रात 8 बजे से रखा गया है।

कहा जा रहा है कि सोनम अपने रिसेप्शन में इंटरनैशनल डिजाइनर तमारा राल्फ और माइकल रूसो के डिजाइन किए हुए कपड़ों में नजर आ सकती हैं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम की शादी की तैयारियां पिछले काफी समय से जोर-शोर से चल रही है। घर को सोनम की ही तरह दुल्हन सा सजाया गया है, जहां हर ओर फूलों और लाइट्स की लड़ियां दिख रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More