टाइम मैगजीन ने राजकुमारी अमृत कौर को 1947 की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुना

राजकुमारी अमृत कौर को टाइम मैगजीन ने दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल किया है

0

आजादी से पहले एक जुझारू स्वतंत्रता सेनानी और आजादी के बाद स्वास्थ्य मंत्री के रूप में देश की बेहतरी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली राजकुमारी अमृत कौर उन गिनी चुनी महिलाओं के शामिल हैं जिन्हें टाइम मैगजीन ने दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल किया है।

टाइम मैगजीन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर को दुनिया की उन 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल किया है, जिन्होंने पिछली सदी को नई पहचान दी। टाइम ने कौर को 1947 और इंदिरा गांधी को 1976 की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुना गया। टाइम ने हाल ही में इन 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की।

इंडियन रेड क्रास की संस्थापक और 1950 से जीवनपर्यंत इसकी अध्यक्ष रहीं अमृत कौर को लंदन टाइम्स ने सरोजिनी नायडू और विजय लक्ष्मी पंडित के साथ स्वतंत्रता संग्राम की तीन महान सत्याग्रही महिलाओं में शुमार किया था। वह महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक थीं और 1926 में उन्होंने ऑल इंडिया महिला कांफ्रेंस की स्थापना की।

देश के स्वतंत्रता संग्राम में और आजादी के बाद घुटनों चलते देश को अपने पैरों पर खड़ा करने में अपना सब कुछ लगा देने वाले राजकुमारी अमृत कौर जैसे बहुत से नाम इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: टाइम मैगजीन ने पीएम मोदी को बताया ‘इंटरनेट स्टार’

यह भी पढ़ें: TIME ने की PM की तारीफ, कहा – ‘मोदी ने भारत को एकजुट किया’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More