कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़, 3 की मौत दर्जनों घायल

0

बिहार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। बिहार के सिमरिया में आज कार्तिक मेले के दौरान लाखों लोग पहुंचे थे। अचानक अफवाह उड़ने से भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से लगभग 10 लोग घायल हो गये जबकि तीन महिलाओं की मौत की खबर है।
चार लाख मुआवजा दिये जाने की घोषणा
हादसे के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख मुआवजा दिये जाने की घोषणा की है।आपको बता दें कि बिहार के बगुसराय जिले के सिमरिया में महाकुंभ भी चल रहा है, जिसके चलते लाखों लोगो को हुजुम गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़ा था। इस हादसे के बाद से सुरक्षा इंतजाम पर बड़े सवाल खड़े कर दिये है। लोगो ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
also read : ऐसे रखें अपने दिल का खास ख्याल
घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है
लोगों को कहना था कि भारी संख्या में लोगों की जुटने के बाद भी ठीक व्यवस्था नहीं थी। प्रशासन के आलाअफसर मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में से एक महिला की पहचान नालंदा जिले के सुंदरपुर गांव की रहने वाली कंचन देवी के तौर पर हुई है। जबकि दो अन्य महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है।
also read : जरा भड़के से दिखते है सरकार, जानिये क्यों भड़के तेजस्वी
राजधानी पटना से 114 किमी दूर बेगूसराय जिले के सिमरिया में गंगा घाट पर इन दिनों सिमरिया महाकुंभ लगा था। इसके चलते यहां रोज लाखों लोग गंगा स्नान करने आ रहे थे। शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सिमरिया में गंगा स्नान करने वालों की काफी भीड़ जुटी गई।
कुचले जाने से महिला ने दम तोड़ दिया
करीब 10 लाख लोग सिमरिया घाट पर गंगा स्नान करने पहुंच गए, जिसके चलते प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम कम पड़ गए। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे गंगा घाट पर जाने वाले पतले रास्ते पर लोगों की भीड़ थी। लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच एक महिला लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गई। वह उठ पाती इससे पहले पीछे चल रहे लोग महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगे। कुचले जाने से महिला ने दम तोड़ दिया।
घायलों को रास्ते से हटाकर हॉस्पिटल भेजा
इसी दौरान दो और महिलाएं भी जमीन पर गिरी और कुचले जाने से मारी गईं। महिलाओं की मौत से भगदड़ मच गई। लोग जल्द से जल्द घाट से निकलना चाहते थे। इसी भगदड़ में कई और लोग घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने भगदड़ को रोका और घायलों को रास्ते से हटाकर हॉस्पिटल भेजा। इसी बीच पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और हालात को सामान्य किया।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More