आगामी माह में लगेंगे दो ग्रहण, जानें किसका लगेगा सूतक, किसका नहीं..

0

आगामी अक्टूबर माह में दो ग्रहण लगने जा रहे है, पहला ग्रहण पितृपक्ष में 14 अक्टूबर शनिवार को साल के दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है । इसके साथ ही सूर्य ग्रहण से 15 दिन बाद 29 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इसके साथ ही यह महीना दो ग्रहण वाला होने वाला है,ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि, ग्रहण भारत में दिखेगा भी या नहीं, इसका सूतक काल क्या होगा । क्योंकि, इससे पहले के दो ग्रहण में सूतक काल के कोई मायने नहीं थे क्योकि वो ग्रहण भारत में दिखा ही नहीं था। आइए जानते है …

भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण

आपको बता दें कि, 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर होगा, यानी ग्रहण लगने पर सूर्य एक रिंग की तरह दिखेगा, क्योंकि इसका 91 फीसदी भाग को चांद ढक लेगा। यह ग्रहण अमेरिका के 8 राज्य में बहुत अच्छे से दिखाई देगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा। साल का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह ग्रहण भारतीयसमयानुसार, सूर्यग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और मध्यरात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

also read: महिला ने विटामिन की जगह खाया एयरपॉड, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग…

चन्द्रग्रहण में मान्य होगा सूतक

29 अक्टूबर को लगने वाला साल का अंतिम चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण से ठीक 15 दिन लगने वाला है। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रात 1:06 बजे शुरू होगा और सुबह 2:22 बजे खत्म हो जाएगा। भारत में ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा. ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में पूजा-पाठ करने की मानाही होती है। इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति को छूना भी मना होता हैं। ऐसे में घर पर रहने का प्रयास करें और भगवान की आराधना करें। ग्रहण काल के समय में किसी भी शुभ कार्य से परहेज करें।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More