महिलाओं को ऐसे अपनी हवस का शिकार बनाता था ‘जलेबी बाबा’

0

दुष्कर्मी बाबा अमरपुरी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जलेबी बाबा के नाम से चर्चित अमरपुरी अफीम के नशे में महिलाओं और लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था।

लेकिन उसे हिसार जेल भेज दिया गया

7 दिन की पुलिस रिमांड पर उसने कई खुलासे किए। पुलिस को इस दौरान श्‍मशान भूमि से अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी अमरपुरी को कोर्ट में पेशकर एक दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन उसे हिसार जेल भेज दिया गया।

उसी को आधार बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था

बता दें कि दुष्कर्मी बाबा 7 दिन की पुलिस रिमांड पर था। आज टोहाना कोर्ट में उसे पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस दौरान दुष्कर्मी बाबा से गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाबा अफीम के नशे का आदी था तथा नशे के बाद महिलाओं और लड़कियों से शारीरिक संबध बनाने के बाद उनका वीडियो बनाता था। उसी को आधार बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

Also Read : पुलिस ने 15 किलो सोने की तस्करी के आरोप में कांग्रेस नेता को दबोचा

डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान इन बातों का खुलासा किया। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी बाबा अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा ने रिमांड में बताया कि वह अफीम खाने का आदी है। वह अफीम पास में ही बने श्मशान घाट में छिपाता था। वहीं कुछ अफीम अपने पास रखता था। जब कोई महिला या युवती उसके पास समस्या लेकर आती तो वह चाय में उसको अफीम मिलाकर दे देता था।

दुष्कर्म करने के दौरान वह उनकी वीडियो बनाता था

इससे वह नशे में हो जाती थी। इसके बाद वह उसे कमरे में ले जाता था, फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था। दुष्कर्म करने के दौरान वह उनकी वीडियो बनाता था। इसके बाद फिर उसे वह ब्लैकमेल करता था। अमरपुरी का पिछले दिनों वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अन्य महिलाओं से दुष्कर्म करता नजर आ रहा है।

उसी के आधार पर एसपी फतेहाबाद के निर्देशानुसार उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की गई थी, जिसमें परत दर परत उसके अनेकों राज खुलते गए। फिलहाल अब खुद को बाबा कहने वाला अमरपुरी जेल की हवा खा रहा है।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More