कैटालोनिया में 90 फीसदी जनता अाजादी के पक्ष में

0

कैटालोनिया सरकार ने घोषणा की है कि स्पेन से अलग राष्ट्र के निर्माण के लिए रविवार को हुए जनमत संग्रह के तहत 22 लाख लोगों ने मतदान किया और इनमें से 90 फीसदी मतदाता स्पेन से अलग होकर कैटालोनिया के रूप में अलग राष्ट्र बनाए जाने के पक्ष में हैं। सरकार के प्रवक्ता जोर्डी तुरुल ने कहा कि स्पेन की संवैधानिक अदालत द्वारा रविवार को हुए मतदान को अवैध बताए जाने के बावजूद यह मतदान वैध है।

Also read : जब चिकित्सक ने दी… ‘बापू को गोमांस का सूप’ पीने की सलाह

पुलिस मतपेटियों और मतदान सामग्रियों को जब्त करके ले गई है

उन्होंने कहा कि 22.6 लाख मतपत्रों की गणना हो चुकी है। 400 मतदान केंद्र बंद हैं या फिर इन पर स्पेन की पुलिस का कब्जा है। पुलिस मतपेटियों और मतदान सामग्रियों को जब्त करके ले गई है।कैटालोनिया के राष्ट्रपति कार्ल्स पुइगडेमोंट ने रविवार रात कहा कि कैटालोनिया ने अपने भविष्य और इसकी संप्रभुता का फैसला करने के अधिकार को जीत लिया है।

घर में प्रिंट की गई मतदाता पर्ची के जरिए भी मतदान कर सकते थे

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वह जनमत संग्रह के नतीजों को क्षेत्रीय संसद को सौंप देंगे और अगर अधिकतम लोगों ने स्पेन से अलग होने के पक्ष में वोट दिया है तो वह कैटालोनिया की आजादी का ऐलान कर देंगे। कैटालोनिया ने जनमत संग्रह के तहत लोगों को क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का अधिकार दिया था। लोग बिना किसी लिफाफे के और घर में प्रिंट की गई मतदाता पर्ची के जरिए भी मतदान कर सकते थे।

जनमत संग्रह के दौरान मतपत्र पर केवल एक प्रश्न था, “क्या आप कैटालोनिया को स्पेन से अलग कर एक अलग राष्ट्र बनाना चाहते हैं?”

इस संबंध में ‘हां’ और ‘नहीं’ की दो मतपेटियां थीं।

जनमत संग्रह के दौरान लगभग 5,313,000 लोग मतदान करने के लिए पंजीकृत थे और कुल 2,262,424 लोगों ने मतदान किया।स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रजॉय ने कहा कि आत्म निर्णय को लेकर कोई जनमत संग्रह नहीं हुआ। रजॉय पहले ही इस जनमत संग्रह को अवैध करार दे चुके हैं।

आर्थिक रूप से समृद्ध इस क्षेत्र की अपनी भाषा और संस्कृति है

क्षेत्रीय प्रशासन के मुताबिक, मतदान रोकने के लिए सुरक्षाबलों के हस्तक्षेप के कारण 800 से अधिक लोग घयाल हुए।स्पेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि इस दौरान 19 पुलिसकर्मी और 14 सिविल गार्ड्समैन भी घायल हुए।स्पेन के पूर्वोत्तर में स्थित कैटालोनिया में 75 लाख की आबादी है। आर्थिक रूप से समृद्ध इस क्षेत्र की अपनी भाषा और संस्कृति है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More