गहलोत सरकार में 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

0

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह मंत्रियों को शपथ दिलाई। कुल 23 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिनमें 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री हैं। इनमें 22 विधायक कांग्रेस के हैं जबकि राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को भी मंत्री पद दिया गया।

मंत्रिमंडल में 17 नए चेहरों को शामिल किया गया

अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में 17 नए चेहरों को शामिल किया गया है यानि दो तिहाई से ज्यादा नए विधायकों को जगह दी गई है। सियासी जानकारों के मुताबिक राजस्थान के नवगठित मंत्रिमंडल में अशोक गहलोत के समर्थकों का पलड़ा भारी है। विधायकों की संख्या के मुताबिक 60 फीसदी अशोक गहलोत समर्थक हैं तो 40 फीसदी पायलट समर्थक माने जाते हैं। कहा जा सकता है कि एक बार फिर अशोक गहलोत सचिन पायलट पर बीस साबित हुए हैं।

Also Read : नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार मामले में मिली सात साल की सजा

ये 13 बने कैबिनेट मंत्री

बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, डॉ रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद।

ये 10 बने राज्य मंत्री

गोविंद सिंह डोटासरा, श्रीमति ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदणा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेंद्र यादव, सुभाष गर्ग।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More