भैरव से भैरवी’ संगीत यात्रा 18 नवंबर से

0

जाने माने ख्याल गायक पद्मभूषण पं. राजन मिश्र, पं. साजन मिश्र की विश्व संगीत यात्रा शनिवार को वाराणसी के अस्सी घाट से शुरू होगी। एशिया से लेकर यूरोप तक होने वाली रागों की इस संगीत यात्रा को लेकर वह खासा उत्साहित हैं।
संगीत यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी…
गुरुवार को कबीरचौरा स्थित अपने आवास पर उन्होंने भैरव से भैरवी तक की संगीत यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।मिश्र बंधुओं ने बताया कि भैरव से भारती तक संगीत यात्रा की शुरुआत अस्सी घाट पर 18 नवंबर की शाम छह बजे से होगी। इस दौरान पं. राजन-साजन ख्याल की बंदिशों से इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ तबले पर संगत करेंगे पं. कुमार बोस।
also read : सीएम योगी से आज मिलेंगे बिल गेट्स
हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र होंगे।इस संगीत यात्रा का अगलवा पड़ाव होगा अहमदाबाद। वहां 17 दिसंबर को दो सत्रों में प्रस्तुतियां होंगी। इसी तरह सात जनवरी 2018 को भी कोलकाता में दो सत्र में सुर, लय, ताल का संगम होगा।
 

also read : बीजेपी नेता की खुली धमकी, वोट नहीं देने वालों की खैर नहीं
इसी तरह चार फरवरी को दिल्ली, 11 फरवरी को बंगलूरू और इसी क्रम में पुणे, मुंबई, लुधियाना, पटना और लखनऊ में संगीत समारोह आयोजित किए जाएंगे। मार्च में दक्षिण-पूर्व एशिया, मई में कनाडा और अमेरिका, जून में दक्षिण अमेरिका, जुलाई में ब्रिटेन में वह संगीत की प्रस्तुतियां देंगे।अक्टूबर और नवंबर 2018 में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में संगीत समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस संगीत यात्रा की रूपरेखा सलोनी गांधी ने तैयार की है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More