टाडा अदालत लेगी ‘डॉन’ की सजा पर फैसला

0

आज मुंबई में सीरीयल ब्लास्ट मामले में टाडा अदालत डॉन अबू सलेम सहित पांच दोषियों की सजा पर फैसला लेगी। मुंबई में 12 मार्च 1993 में सीरीयल ब्लास्ट केस में अबू सलेम को दोषी करार दिया गया था।
डॉन अबू सलेम फिलहाल मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में विशेष टाडा अदालत ने अबू सलेम, मुस्तफा दौसा, फिरोज खान और ताहिर मर्चेंट सहित 6 लोगों को दोषी पाया था।

read more :  कोहली, पांडे के अर्धशतक, भारत शानदार जीत

257 लोगों की चली गई थी जान 

इस केस के एक दोषी मुस्तफा दौसा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मुंबई में 12 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की जान चली गई थी और 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ब्लास्ट केस में टाडा अदालत अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम समेत छह दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। इस केस में सात आरोपियों पर मुकदमा चलाया गया था। कय्युमशेख नामक आरोपी को पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण रिहा कर दिया गया था।

read more : ताकि कोई उनके जैसा अनपढ़ न रह जाए…

100 आरोपियों को दोषी करार दे चुकी है…

वहीं मुस्तफा दौसा की मौत हो चुकी है। अब सलेम के अलावा जिन चार आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी उनमें फिरोज खान, ताहिर मर्चेट, रियाज सिद्दीकी और करीमुल्ला शेख शामिल है। इस मामले में टाडा कोर्ट पहले ही 100 आरोपियों को दोषी करार दे चुकी है, जिसमें फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी शामिल है। हालांकि दत्त जेल में अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। ट्रायल के दौरान मुंबई पुलिस और भारत सरकार ने अंडरव्लर्ड डॉन अबु सलेम को पुर्तगाल से और अंडरवर्ल्डडॉन मुस्तफा डोसा को दुबई के प्रत्यपर्णन करा कर भारत लाई थी। पुर्तगाल ने इसी शर्त पर अबु सलेम का प्रत्यार्पण किया था कि उसे फांसी की सजा ना दी जाए। अबु सलेम पर आरोप है की

read more : चाहते है अच्छी सेहत तो जरुर पढे़….

दाऊद इब्राहिम 1995 से फरार घोषित

उसने ही हथियारों का जखीरा संभाला था और उसी में से हथियार फिल्म अभिनेता संजय दत्त को दिए थे। वहीं मुस्तफा दौसा पर आरोप है कि उसने धमाके के लिए मुंबई के समुद्र के किनारे आरडीएक्स और दूसरे एक्सप्लोसिव्स उतरवाए थे। रियाज सिद्दीकी पर आरडीएक्स से भरी मारूति वैन को गुजरात के भरूच में अबू सलेम के हवाले करने का आरोप है। फिरोज और करीमउल्लाह पर धमाके के सामान पहुंचाने का आरोप है। जबकि मोहम्मद ताहिर मर्चेंट पर धमाके में शामिल कई अभियुक्तों को ट्रेनिंग के लिये पाकिस्तान भेजने का आरोप है। वहीं अब्दुल कय्यूम पर भी संजय दत्त को हथियार पहुंचाने का आरोप है। 1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम 1995 से फरार है और पाकिस्तान की सरपरस्ती में छिपा बैठा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More