राज्यमंत्री स्वाति सिंह लोहिया अस्पताल में भर्ती

0

योगी सरकार में महिला एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह की तबियत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां वरष्ठि चिकत्सिकों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है।

थकावट और कमजोरी की है शिकायत

लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि सुबह उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड एसएच-थ्री में भर्ती कराया गया है। उनके मुताबिक मंत्री को कोई गंभीर बीमारी नहीं है। उन्हें केवल कमजोरी की शिकायत है। कई दिनों से वह प्रदेश के दौरे पर थीं।

Also Read :  सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता, थाना फूंकने की दी धमकी

जांच में पता चला कि मंत्री के शरीर में पानी की भी कमी है। चिकित्सकों ने उन्हें ग्लूकोज के साथ और अन्य आवश्यक दवाएं दी हैं। जांच रिपोर्ट भी सही है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक शाम तक उन्हें अस्पताल में रोका जाएगा। अगर आराम मिल जाता है तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

भाजपा नेता और करीबियों का लगा तांता

मंत्री के स्वास्थ्य खराबी का समाचार मिलने पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लोहिया अस्पताल में शुरू हो गया है। कई मंत्रियों और भाजपा के नेता उनसे अस्पताल में मिलने पहुंचे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More