BJP नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी के आदेश

0

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरा चरण पर मंगलवार को वोटिंग जारी है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव हो रहा है। बदायूं लोकसभा सीट के लिए भी आज वोटिंग जारी है।

बदायूं लोकसभा सीट पर मतदान को प्रभावित करने के चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रासाद मौर्य की गिरफ्तारी के आदेश दिए गये हैं।

मतदान प्रभावित करने का लगा आरोप-

दरअसल, बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने संघमित्रा मौर्य चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि संघमित्रा मौर्य उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रासाद मौर्य की बेटी हैं।

घर पर पड़ा छापा-

मंगलवार को इस लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहे हैं। ऐसे में सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र का आरोप है कि शहर की आवास विकास कॉलोनी के मकान नंबर 304 में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रुके हैं। वहीं से चुनाव प्रभावित कर रहे हैं।

धर्मेन्द्र यादव ने की थी शिकायत-

आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने मकान की तलाशी के आदेश दिए। साथ ही आदेश दिया कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य मिले तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। आदेश के बाद तुरंत बाद मकान में पुलिस ने तलाशी ली। लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: संघमित्रा का ऐलान, ‘गुंडों से भी बड़ी गुंडी हूं मैं’

यह भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्या और नितिन गडकरी की ‘आस्था की डुबकी’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More