फिर मां बनी सनी लियोन, शेयर की फोटो

0

सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने अपने फैन्स को अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है। सनी और डेनियल अब 3 बच्चों के माता पिता बन गए हैं। इस सेलेब्रिटी कपल ने ये गुड न्यूज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

तस्वीर में सनी लियोन और डेनियल अपनी पहली बेटी और दो बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें पिछले साल ही सनी लियोन ने एक बच्ची को गोद लिया था। सनी लियोन ने इसका नाम निशा सिंह कौर रखा। अब सनी लियोन ने दोनों बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह‍ वबेर की तस्वीर शेयर कर फैन्स को ये खुशखरी दी है।

बेटी के साथ ऐसे समय बिता रही हैं सनी

अपनी कंपलीट फैमिली की खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए सनी लियोन ने कैप्शन लिखा है, ‘भगवान की इच्छा, 21 जून, 2017 के दिन मैंने और डेनियल ने कम समय में चाहा कि हमारे 3 बच्चे हों। अपने ये प्लान किया और बहुत सालों बाद अब हमारा परिवार अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर के आने से पूरा हुआ। हमारे बेटों का जन्म कुछ हफ्ते पहले ही हुआ है लेकिन ये हमारे दिल और आंखों में कई सालों से जिंदा थे।

also read :  …जब बजट सत्र में कृष्ण बनकर पहुंचे… ये सांसद

भगवान ने हमारे लिए इतनी खास योजना बनाई और हमें एक बड़ा परिवार दिया। हम दोनों तीनों बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं। सबके लिए हमारा सरप्राइज। ‘फिल्हाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सनी लियोन और डेनियल के दोनों बेटे सरोगेसी से हुए हैं या उन्हें भी गोद लिया गया है।

सनी ने जुलाई में बच्ची को गोद लिया था

इससे पहले सनी ने अपनी पहली संतान निशा सिंह वेबर को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी बेटी के साथ हर सेकेंड को एंजॉय कर रही हैं और वह उसे दुनिया दिखाने और बहुत सी चीजें सिखाने के लिए बेताब हैं। सनी ने जुलाई में बच्ची को गोद लिया था। सनी ने आगे कहा था कि निशा के आने से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई है। टाइम टेबल बनाना उतना कठिन नहीं है जितना उन्होंने सोचा था। सनी ने कहा था कि हम वास्तव में बहुत भाग्यवान हैं।

AAJTAK

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More