गर्मी और लू की दोहरी मार से जूझ रहा उत्तर भारत, टूटा 75 साल का रिकॉर्ड

0

देश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में गर्मी और लू की दोहरी मार पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में तेज धूप और लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को 49 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में मथुरा सबसे अधिक गर्म रहा। जबकि बांदा में 48.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया।

राजस्थान के चुरू में तो अब तक का सबसे ज्यादा 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राजस्‍थान में श्रीगंगानगर में गर्मी का 75 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी की भीषण मार पड़ रही है। मध्य प्रदेश में खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव और दमोह में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा।

पंजाब में लगातार पांचवें दिन बठिंडा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 46 डिग्री क्रॉस करने के बाद शनिवार को यहां का तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा फिरोजपुर में भी पारा 46 पर पहुंच गया है। हरियाणा के नारनौल में भी 47.2 डिग्री दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में उत्‍तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: जल रहा भारत,तपती गर्मी ने ली 30 लोगों की जान

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More