लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी सुमित्रा महाजन, कहा – पार्टी जिसे चाहे उसे टिकट दे

0

आठ बार लोकसभा में सांसद रहीं सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने एक पत्र जारी कर इस बारे में जानकारी दी।

शुक्रवार को एक पत्र के माध्यम से सुमित्रा ने कहा, ‘भाजपा में उनके टिकट को लेकर असमंजस है और निर्णय लेने में दिक्क्त हो रही है। इसलिए मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है।’

नाम तय न होने पर सुमित्रा महाजन ने लिखा पत्र-

भाजपा मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाली इंदौर सीट पर अब भी असमंजस बना हुआ है। एक के बाद एक नए नाम चर्चा में आने और अब तक नाम तय न होने पर सुमित्रा महाजन ने यह पत्र लिखा।

16 में से चार बार ही जीती है कांग्रेस-

इंदौर में 30 साल से भाजपा जीत रही है। अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस केवल चार बार जीत सकी है। इंदौर लोकसभा सीट के तहत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला बराबरी का था। भाजपा और कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीती थीं।

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद ने दी बड़े धमाके की चेतावनी

यह भी पढ़ें: अगर आपको भी करनी है लोकसभा में इंटर्नशिप, तो जल्द अप्लाई करें

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More