फेसबुक सीओओ की ऐसी है कहानी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

0

शैरिल सैंडबर्ग की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आये। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार कामयाबी की सीढ़ियों पर बिना पीछे देखे चढ़ती रहीं।  शायद यही वजह है कि आज उनकी नेटवर्थ करीब 67,000 करोड़ रुपए है।

बता दें कि फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर 47 साल की शैरिल महिला अधिकारों के लिए भी काम करती हैं। उन्होंने अपने स्वर्गीय पति के साथ मिलकर ‘गृहस्थी में समान कमाई, समान काम’ टॉपिक पर कई बार पब्लिक डिस्कशन किए। जानिए शैरिल की लव लाइफ और उससे जुड़ी ट्रैजेडी के बारे में…शैरिल का कहना है कि दोस्त से बेहतर जीवनसाथी कोई नहीं हो सकता। इसलिए 2004 में उन्होंने अपने करीबी दोस्त डेव गोल्डबर्ग से शादी की थी।

उस वक्त डेव याहू के एग्जीक्यूटिव थे। बाद में वे सर्वेमंकी के सीईओ बने। इन दोनों के दो बच्चे हैं।2015 में गोल्डबर्ग की ट्रेडमिल मशीन पर गिरने से मृत्यु हो गई थी। उस समय वे परिवार के साथ मैक्सिको में छुट्टियां मना रहे थे। कहा जाता है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके कारण वे गिर पड़े थे। डेव के साथ शैरिल की दूसरी शादी थी। यह शादी उन्होंने 34 वर्ष की उम्र में की थी।

शैरिल की पहली शादी 24 वर्ष की उम्र में हुई थी, जो महज एक साल ही चल पाई थी।शैरिल बिल क्लिंटन सरकार से जुड़कर काम कर थीं, फिर साल 2000 में उन्होंने राजनीति छोड़ सिलिकॉन वैली में टेक से जुड़ने का मन बनाया। जब वे सिलिकॉन वैली आईं, उस वक्त गूगल आज की तुलना में बहुत छोटी कंपनी भी। उन्होंने एक बार गूगल से न जुड़ने का मन बना लिया था।

लेकिन एरिक श्मिट उन्हें हर सप्ताह फोन कॉल करते और कहते कि गूगल से जुड़ने का मौका हाथ से न जाने दें, यह एक रॉकेटशिप है। उन्हीं के कहने पर 2001 में उन्होंने गूगल को बतौर बिजनेस यूनिट जनरल मैनेजर ज्वॉइन किया।शैरिल के समय पर गूगल ने काफी कामयाबी हासिल की। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ग्लोबल ऑनलाइन सेल्स एंड ऑपरेशंस का वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया।

लेकिन 7 साल तक गूगल से जुड़े रहने के बाद शैरिल ने आगे बढ़ने का मन बनाया। वे नई चुनौतियों का सामना करना चाहती थीं। मार्क जकरबर्ग ने उन्हें फेसबुक में आने का ऑफर दिया। उन्होंने जकरबर्ग से मिलना शुरू किया। सप्ताह में दो से तीन बार उनके साथ डिनर करतीं और अंतत: उन्होंने फेसबुक फैमिली में शामिल होने का मन बना लिया।

शैरिल सैंडबर्ग को वर्क-लाइफ के बीच बैलेंस रखना बखूबी आता है। वे हर रोज शाम 5.30 बजे ऑफिस से निकल जाती हैं, ताकि वे अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। शैरिल ने कुछ वक्त पहले मेनलो पार्क में अपना ड्रीम हाउस बनाया है। 9210 स्क्वेयर फीट में फैले इस घर में 6 बेडरूम, एक वाइन रूम, जिम, मूवी थियेटर, बास्केटबॉल कोर्ट और बहुत बड़ा वॉटरफॉल है।

फेसबुक हेडक्वार्टर की तरह शैरिल सैंडबर्ग के घर में लिविंग रूफ है।शैरिल सैंडबर्ग कहती हैं कि अगर आपको रॉकिटशिप में बैठने को कहा जाए, तो आपको यह नहीं पूछना चाहिए कि मेरी सीट कहां है। आपको तो सीधे जाकर बैठ जाना चाहिए। यानी अगर आगे बढ़ना है, तो अवसरों को लपक लें और चुनौतियों का सामना करते जाएं। रिस्क लेने से आगे निकलना आसान होगा। शैरिल ने कुछ वक्त पहले गैटी इमेजिस के साथ टाईअप किया।

इस टाईअप के जरिए उन्होंने वर्किंग वुमन के फैशनेबल ऑफिस वियर की फोटोग्राफ कैप्चर की। उन्होंने बताया कि पैंटसूट के अलावा भी कुछ ड्रैसेस हैं, जिन्हें महिलाएं ऑफिस में आराम से पहन सकती हैं।वे लगातार महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं। महिलाओं के लिए उनकी लड़ाई आज की नहीं है। जब वे हार्वर्ड में हायर एजुकेशन कर रही थीं, तो उन्होंने वहां पर ‘वुमन इन इकोनॉमिक्स एंड गवर्नमेंट’ नामक ग्रुप बनाया था।

इस ग्रुप को बनाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सरकार और अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ना था। शैरिल सैंडबर्ग, ऑफिस में महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं। 2011 में आयोजित टेड टॉक में उन्होंने वर्किंग वुमन से संबंधित कुछ ट्रबलिंग स्टेस्टिक्स दिए थे। उनकी टॉक को 40 लाख बार से ज्यादा बार देखा गया था।

उन्होंने मार्च 2013 में लीन-इन बुक रिलीज की। इसमें उन्होंने खुद के अनुभवों का जिक्र किया। साथ ही यह भी बताया कि वर्किंग वुमन टॉप पोजीशन पर कैसे पहुंच सकती हैं। इसी किताब के बाद उन्होंने पूरी दुनिया में फेमिनिस्ट मूवमेंट छेड़ दी थी। वे महिलाओं को करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रैक्टिकल स्किल्स भी मुहैया कराती हैं।2013 में केट मिडलटन (ब्रिटेन की रॉयल प्रिंसेस) के साथ शैरिल का नाम टाइम मैग्जीन की सबसे इन्फ्लुएंशियल महिलाओं में शुमार हुआ था।

मार्च 2010 से वे द वॉल्ट डिज्नी कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। जब बिल क्लिंटन प्रेसिडेंट थे तो उस वक्त लैरी समर्स उनके यूएस ट्रेजर सेक्रेटरी थे। इस दौरान शैरिल सैंडबर्ग लैरी समर्स की चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका निभा रही थीं। शैरिल ने मशहूर पॉप सिंगर बियोन्से के साथ बैन द वर्ड बॉसी कैंपेन लॉन्च किया। उनका कहना था कि अक्सर लड़कियों और महिलाओं के लिए बॉसी शब्द का प्रयोग होता है। इसे बैन कर देना चाहिए। इस कैंपेन में दुनिया की कई प्रसिद्ध महिलाओं ने उनका साथ दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More