जानिए किन राज्यों में 9 फरवरी से बिगड़ेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश और बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश के राजधानी समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राज्य में अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

0

उत्तर प्रदेश के राजधानी समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राज्य में अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही अगले दो दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट आ सकती है। वही अभी प्रदेश के साथ कई राज्यों में लोगों को बढ़ते ठंड से राहत नही मिलेगी।

प्रदेश में दो दिन में हो सकती है बारिश:

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ नजर आ रहा हैं। वही जनवरी से अब तक आठवीं बार पश्चिमी वक्षोभ तैयार हुए हैं। इस विक्षोभ के कारण कई जगहों पर तीन बार बारिश हुई। दरअसल राजधानी में तीन और चार फरवरी को हुई बारिश पश्चिमी विक्षोभों की वजह से हुई थी। फिर से इन पश्चिमी विक्षभों का रुख अभी जम्मू एवं कश्मीर की तरफ है। वही पश्चिमी विक्षभ का असर राजधानी और आसपा के क्षेत्र पर मंगलवार की शाम से नजर आ सकता है।

आईएमडी ने दी चेतावनी:

आईएमडी के निदेशक जेपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि, नौ फरवरी को बादली के साथ बारिश होने की संभावना हैं। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि दस फरवरी को भी बदली छायी रहेगी, पर बरसात की संभावना कम है। ऐसा ही मौसम 10से 12 फरवरी तक बना रहेगा। अगले 20 से 23 फरवरी तक न्यूतनतम तापमान 8से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

इन राज्यों में तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड:

मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश से ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं। उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश,झारखंड,बिहार,यूपी और कश्मीर में बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि कश्मीर में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित 

यह भी पढ़ें:ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More