स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का मुंबई में आज (रविवार को) निधन हो गया। केंद्र सरकार ने लता मंगेशकर की याद में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

0

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का मुंबई में आज (रविवार को) निधन हो गया। केंद्र सरकार ने लता मंगेशकर की याद में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में देश का तिरंगा झंडा आधा झुका रहेगा।

8 जनवरी को 92 साल की लता जी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एकसाथ जंग लड़ी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा।

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम् शांति।’

राष्ट्रपति कोविंद ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है। जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।’

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘स्वर कोकिला, भारत रत्न आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

लता मंगेशकर ने गाए 5 हजार से ज्यादा गाने

गौरतलब है कि भारत रत्न लता मंगेशकर के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। 92 साल की लता जी ने 36 भाषाओं में 50 हजार गाने गाए, जो किसी भी गायक के लिए एक रिकॉर्ड है। लता जी को संगीत की शिक्षा उनके पिता पं। दीनानाथ मंगेशकर ने दी थी।

 

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने विराट कोहली के शादी को लेकर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More