महाराष्ट्र में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी सपा

0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश (Akhilesh) यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव पर अहम फैसला लिया है। अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया है। सपा महाराष्ट्र सपा की 10 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र में महागठबंधन को दूसरा बड़ा झटका लगा है। प्रकाश आंबेडकर के बाद समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के 10 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आज़मी ने बयान दिया है कि कांग्रेस गठबंधन करना चाहती है पर अब तक एक सीट का भी प्रस्ताव नहीं दिया है।

Also Read :  चंदा कोचर के खिलाफ FIR दर्ज, CBI कर रही हैं छापेमारी

इससे पहले प्रकाश आंबेडकर ने अल्‍टीमेटम देते हुए कहा है, ’30 तारीख तक हमारी सीटों पर फैसला करें, वरना हम अपना फैसला कर लेंगे।’ जबकि कांग्रेस-एनसीपी उन्हें अकोला की एक सीट देने को तैयार है और ज्यादा से ज्यादा 4 या 5 सीटें ही देना चाहती हैं।

बता दें, महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी का गठबंधन है। जिसमें प्रकाश आंबेडकर को जोड़ने की कोशिश चल रही है। लेकिन आंबेडकर सम्मानजनक सीटो की मांग पर अड़े हैं। प्रकाश ने हाल ही में कहा कि आजतक कांग्रेस की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया।

कांग्रेस के साथ जो भी बैठकें हुई, उनमें सिर्फ एमआईएम के साथ होने पर आपत्ति जताई गई थी। इस पर ओवैसी ने साफ कर दिया कि अगर परेशानी है तो वे हट जाते हैं। हालांकि इस बात को भी आठ दिन हो गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More