तैयार हो गई समाजवादी कार्यकारिणी की सेना, चुने गए 51 सदस्य

0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस बार महानगर कार्यकारिणी में युवाओं (youth)पर भरोसा जताया है। इसी के साथ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी द्वारा भेजी गई 51 सदस्यीय कार्यकारिणी पर अपनी मुहर लगा दी है।

नवीन धवन बंटी, अमित सक्सेना और अहमर शफी उर्फ बबलू खान को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि सौरभ सिंह यादव को नगर महासचिव, नितेश तिवारी को नगर कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा 10 सचिव और 35 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। महानगर की पांचों विधानसभाओं के अध्यक्ष और 14 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं।

ये बने सचिव

मनमोहन सिंह मोड़ी, नदीम अहमद, रमेश चौरसिया, जग्गू जैन, अपर्णा शुक्ला, तारिक अली, राजवीर सिंह, नाहिद बेगम, गौरव सिंह यादव, जमशेद अहमद और लता जायसवाल

Also Read :  भगवा की जद में आई प्रधानमंत्री जन औषधि योजना

ये सदस्य मनोनीत

श्रवण वाल्मीकि, राजकुमार मौर्या, मोहम्मद सगीर, अनिल कुमार, विक्रम यादव, डॉ. प्रदीप पांडेय, रमेश यादव रम्मे, संतोष श्रीवास्तव, रघुवर दयाल पांडेय, अनूप पाल, दिनेश प्रजापति, अनीस अहमद लारी, रंजीत रावत, अजय शर्मा एडवोकेट, गजेंद्र मिश्रा, रविंदर विश्वकर्मा, नूर मोहम्मद, फरहाना, बनवारी साहू, महबूब खान, जयराम कनौजिया, सचिन कंछल अग्रवाल, जाकिर अली, एजाज अहमद अंसारी, विवेक सोनकर, सिदेश वाल्मीकि, विनय कुमार यादव, मो मुंतीयाज सिद्दीकी, मो इफ्तिखार, रवि कुमार सूर्या, रमेश जायसवाल, आतिफ बेग, मो अब्दुल रऊफ, शिवली अहमद एडवोकेट ।

इन्हें विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष की कमान

मिर्जा इजहार बेग को लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह जयमंगल यादव को लखनऊ उत्तरी, सरवर अली को लखनऊ पूर्वी, ऐनुद्दीन अहमद को लखनऊ मध्य और संदीप पाल को कैंट विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

सुधा जैसवार महिला सभा की अध्यक्ष

महानगर संगठन को मजबूत बनाने के लिए फ्रंटल संगठनों को भी नए सिरे से गठित किया गया है। सुधा जैसवार को महिला सभा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष की कमान मुनव्वर आलम कुरैशी को दी गई है। इसी तरह आकाश यादव को अधिवक्ता सभा, ओम प्रकाश साहू को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। व्यापार सभा का अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को बनाया गया है। महेंद्र सिंह लोधी को शिक्षक सभा, अमरेश सिंह फौजी को सैनिक प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा लाला और हरजीत सिंह हनी को मजदूर सभा और पवन सरोज को अनुसूचित जाति जनजाति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का पद अभी रिक्त रखा गया है।

पार्टी से जावेद खान बाहर

पूर्व नगर उपाध्यक्ष जावेद खान को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। उनपर पार्टी विरोधी कामों में लिप्त होने, अनुशासनहीनता और पार्टी गाइडलाइन को न माने का आरोप है। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने बताया कि यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर की गई है। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More