सोनिया गांधी ने विवेक तिवारी के परिवार से की फोन पर बात

0

विवेक तिवारी गोलीकांड में सियासी गहमागहमी जोरों पर है। एक के बाद एक मंत्रियों और नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। पहले बसपा सुप्रीमो मायावती उसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उसके बाद अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने मृतक विवेक तिवारी की परिवार से फोन पर बात की।

कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह और किशोरी लाल शर्मा ने मृतक विवेक तिवारी के परिवार से सोनिया गांधी की फोन पर बात कराई।

Also Read ;  विवेक तिवारी की हत्या के आरोपी कॉस्टेबल की पत्नी के खाते में आए इतने रुपए…

आपको बता दे कि विवेक तिवारी मामले में योगी सरकार चौतरफा घिरी हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये दर्दनाक घटना है, यह पहली बार नहीं है कि पुलिस पर उंगली उठी है। याद कीजिए उस सुमित गुर्जर की घटना पूरा वेस्टर्न यूपी आंदोलन कर रहा था। पूरे समाज के लोग आंदोलन कर रहे थे। जानना चाह रहे थे कि यह घटना कैसे हुई।

योगी सरकार लोगों के अंदर भय पैदा कर रही है

सजा तो लोकतंत्र में एक ही है सरकार हटे, कम से कम सरकार हटे। आप किस लिए सरकार में हैं। आप क्या लोगों को मारने के लिए हैं। काम तो आप कर नहीं रहे। विकास तो कर नहीं रहे। लोगों को डरा रहे हैं, आप। योगी सरकार लोगों के अंदर भय पैदा कर रही है। इसलिए सरकार को जाना चाहिए और जनता को जब मौका मिलेगा जनता हटा देगी।

सना को नजरबंद क्यों किया गया है

योगी सरकार मामले को ढकने का काम कर रही है। पुलिस छिपा रही है, और पुलिस क्यों छिपा रही है, कम से कम सच्चाई तो सामने आए। सरकार के लोग बता सकते हैं कि सना को नजरबंद क्यों किया गया है। परिवार के लोग कहते हैं कि उन्हें तो सच ही नहीं पता लगा।

पता तो तब लगा जब गोली का निशान देखा। सरकारी नौकरी उनका स्टेटस देखो क्या है, क्या उनकी पत्नी को अच्छी नौकरी नहीं मिलनी चाहिए। हमारी सरकार में जो नौकरी चाहिए वह दी हमने। दो बेटियां हैं उनका भविष्य क्या होगा। सरकार के पास खजाना भरा पड़ा है। 5 करोड़ रुपए की परिवार की मदद करनी चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More