सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, फैन्स ने पूछा क्या दिखा रही हो?

इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर का एक वर्कआउट सेल्फी वीडियो सामने आया है, जिसे कि वुम्पला ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

0

सोनम कपूर सोशल मीडिया में लगातार अपनी जिंदगी के अलग-अलग पलों को अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए शेयर करती रहती हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर का एक वर्कआउट सेल्फी वीडियो सामने आया है, जिसे कि वुम्पला ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर तो यही लग रहा है कि सोनम कपूर ने अपना यह सेल्फी वीडियो जिम में शूट किया है। वीडियो में सोनम कपूर ने ग्रे कलर का एथलीट वाला ड्रेस पहन कर मिरर के सामने पोज दे रही हैं।

यूजर्स दे रहे तरह-तरह से प्रतिक्रिया:

सोनम कपूर के सेल्फी वाला वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स सोनम को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। एक यूजर्स ने लिखा इतनी नफरत क्यों? वह बॉलीवुड में सबसे सच्चे दिल के लोगों में से एक हैं। तो वही एक ने लिख दिया है कि कुछ तो है ही नहीं, क्या दिखा रही हो? एक यूजर ने सवाल किया है कि दिखाना क्या चाहती हो ? हालांकि, सोनम कपूर के कई फैंस उनका बचाव करने में भी लगे हैं और वे उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

2018 में हुयी थी शादी:

सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मई 2018 में शादी कर ली थी। जो इस समय लन्दन में हैं। सोनम ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर करके लिखा था मैं आपको बहुत मिस कर रही हूँ। सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से वर्ष 2007 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनम कपूर आने वाले समय में शोमी मखीजा की फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं।

 

यह भी पढ़ें: एक बार फिर सुर्खियों में आए चांद नवाब, नीलाम होगा ‘ईद रिपोर्टिंग’ वाला वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें: शरिया कानून आखिर है क्या? किस प्रकार की सुनाई जाती है सजा?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More