राहुल ने की निर्भया के भाई को पायलट बनने में मदद

0

दिल्ली में दिलदहला देने वाली घटना निर्भया कांड शायद ही कोई भूला हो.. निर्भया की मां ने आज बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को राहुल गांधी की मदद से वो पायलट बन गया है।दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप केस की यादें आज भी ताजा हैं।
also read : राहुल के लिए उनका कुत्ता और कार्यकर्ता एक बराबर हैं : विज
इस केस ने देश के लोगों को झकझोर दिया था। यूएन में भी इस केस की चर्चा हुई थी। उस बुरे वक्त में परिवार की मदद के लिए निर्भया की मां ने राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में निर्भया की मां ने ये बातें कही। उन्होंने बताया, निर्भया के जाने के बाद हम सब टूट गए थे। सब बिखर गया था। कई लोगों ने हमारी मदद की।
लगता था कि जैसे जिंदगी खत्म हो गई
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया था। आज उनकी बदौलत ही मेरा बेटा पायलट है। निर्भया की मां ने बताया, राहुल गांधी ने मेरे बेटे अमन (बदला हुआ नाम) के कॉलेज की पूरी पढ़ाई स्पॉन्सर की। राहुल समय-समय पर फोन कर बेटे को मोटिवेट भी करते थे। उन्होंने बताया, उस केस के बाद हम पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा था। लगता था कि जैसे जिंदगी खत्म हो गई।
also read : फोटो में विराट था इसलिए उसकी चर्चा होती है : नेहरा
स्कूल खत्म होने के बाद पायलट की ट्रेनिंग करे
लेकिन, अमन अपने लक्ष्य से भटका नहीं। इतने मुश्किल वक्त में भी खुद को कंट्रोल में रखा और 12वीं की पढ़ाई जारी रखी। निर्भया की मां के मुताबिक, जब राहुल गांधी को पता लगा कि वह आर्मी ज्वाइन करना चाहता है, तो राहुल ने ही उसे सलाह दी कि वह स्कूल खत्म होने के बाद पायलट की ट्रेनिंग करे।
also read : खिचड़ी को लेकर खूब पक रही हैं खिचड़ी
कई बार फोन कर परिवार का हाल-चाल लिया था
उन्होंने बताया, 2013 में सीबीएसई की परीक्षा देने के बाद अमन ने रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में एडमिशन ले लिया। उसके रहने, खाने और पढ़ने का सारा खर्चा राहुल गांधी ने उठाया। अपनी 18 महीने की ट्रेनिंग के दौरान वह लगातार निर्भया केस से जुड़े हुए अपडेट ले रहा था। निर्भया की मां ने बताया कि अमन की पढ़ाई खत्म हो गई है। अब गुरुग्राम में उसकी ट्रेनिंग चल रही है। जल्द ही अमन प्लेन उड़ाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कई बार फोन कर परिवार का हाल-चाल लिया था।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More