200 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

अमरनाथ के लिए शनिवार को जम्मू से 200 तीर्थयात्रियों का एक छोटा जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू से इस साल 29 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से घाटी के लिए रवाना होने वाला श्रद्धालुओं (pilgrims) का यह सबसे छोटा जत्था है।

यात्रा सात अगस्त को समाप्त होगी। इस दिन रक्षा बंधन भी है।

अधिकारियों ने कहा, “200 तीर्थयात्रियों का एक जत्था सुरक्षा के साथ नौ वाहनों के एक काफिले में तड़के 2.55 बजे भगवती नगर निवास से रवाना हुआ। इस जत्थे में 180 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं।”

तीर्थयात्रियों को ले जा रहे सभी वाहनों को सुरक्षा कारणों से तड़के 3.30 बजे से पहले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्थित जवाहर सुरंग को पार करना होता है।

read more :   कफन में जेब नहीं होती, लेकिन कुकर्मो का दाग जरूर होता : लालू

यह एहतियाती कदम इसलिए उठाया गया है ताकि तीर्थयात्री सूर्यास्त से पहले ही पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों में पहुंच सकें।

इस साल 29 जून से शुरू हुई इस यात्रा के तहत अब तक कुल 2.50 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।पिछले साल 2.30 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा की थी।इस साल अमरनाथ यात्रा में अब तक 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

इनमें से 17 यात्रियों की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी, जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत एक आतंकी हमले में हुई थी। इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Hot this week

विश्व पुस्तक मेले में धर्मेंद्र प्रधान ने 41 पुस्तकों का किया विमोचन

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार...

डार्क चॉकलेट के दिवानों हो जाओं सावधान, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

Health Tips: सेहते बनाने के लिए चॉकलेट खाना काफी...

वर्षों से जारी चरण पादुका सेवा, गुरु रविदास के अनुयायियों ने अपनाया सेवा धर्म

वाराणसी. संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती...

जीत के जश्न में डूबी भाजपा, पार्टी कार्यालय पर बनने लगी पूड़ी-सब्जी

Delhi assembly elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने...

Topics

विश्व पुस्तक मेले में धर्मेंद्र प्रधान ने 41 पुस्तकों का किया विमोचन

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार...

जीत के जश्न में डूबी भाजपा, पार्टी कार्यालय पर बनने लगी पूड़ी-सब्जी

Delhi assembly elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने...

आस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा देकर 80 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

वाराणसी के साइबर क्राइम थाने को बड़ी सफलता हाथ...

दिल्ली में खिला कमल, तिलमिला उठी आप

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जनता...

Related Articles

Popular Categories