देश में नहीं हो सकेगा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग, जानें किन चीजों के इस्तेमाल पर रहेगी रोक

0

आज प्लास्टिक हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। बाजार से सामान लाने से लेकर चीजें पैक करने तक के लिए लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं।

ले​किन यह प्लास्टिक मानव जीवन के साथ साथ संपूर्ण पर्यावरण के लिए भी बहुत बड़ा अभिशाप है। इसका सबसे बड़ा अवगुण है कि “यह न जलेगा न पिघलेगा”।

सरकार ने किया बड़ा फैसला-

plastic pollution

प्लास्टिक कभी खत्म नहीं होता। वह माइक्रो प्लास्टिक के रूप में मिट्टी और पानी में घुल जाता है और हमारी आने वाली हर पीढ़ियों को नुकसान पहुंचाता है।

ऐसे में केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक को अगले साल से बैन करने का फैसला लिया है। 1 जुलाई 2022 के बाद देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन लगा दिया जाएगा।

केंद्र ने Plastic Waste Management Amendment Rules, 2021 के तहत अगले साल जुलाई से बैन होने वाली सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं की एक सूची जारी की।

ये वस्तुएं होंगी बैन-

  1.  इयर बड्स और प्लास्टिक स्टिक।
  2.  गुब्बारों वाली प्लास्टिक की स्टिक।
  3.  प्लास्टिक के झंडे।
  4.  कैंडी स्टिक और आइसक्रीम स्टिक।
  5.  सजावट के लिए पॉलीस्टाइनिन (थर्मोकोल)।
  6.  प्लेट, कप, गिलास, चम्मच, चाकू और ट्रे जैसे प्लास्टिक के बर्तन।

यह भी पढ़ें: Plastic pollution को ट्रैक करेगा इलेक्ट्रॉनिक टैग वाली प्लास्टिक बॉटल

यह भी पढ़ें: प्रकृति के सफाई कर्मचारी हुए प्लास्टिक पॉल्युशन के शिकार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More