मप्र को करेंगे गरीबी, भ्रष्टाचार मुक्त : शिवराज

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम (लाल परेड मैदान) में ध्वजारोहण करने के बाद कहा कि प्रदेश को गरीबी और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र को लेकर यह सरकार आगे चल रही है।

चंबल सहित अन्य इलाकों को डकैत विहीन कर दिया गया है…

लाल परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में चौहान ने कहा कि, “प्रदेश को दुनिया का उत्तम राज्य बनाना है। राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी मुक्त, गंदगी मुक्त, आतंकवाद मुक्त बनाने के प्रयास जारी हैं। गरीबों के कल्याण की अनेक योजनाएं चल रही हैं, स्वच्छता के मामले में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है, भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति कुर्क की जा रही है और चंबल सहित अन्य इलाकों को डकैत विहीन कर दिया गया है।”

read more :  देश की 149 जेलें क्षमता से 100 फीसदी से अधिक भरी

ताकि उन्हें गरीबी से मुक्त किया जा सके

चौहान ने आगे कहा कि राज्य में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वर्ष 2018 के अंत तक 500 की आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ने का संकल्प है। सिंचाई के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है, राज्य की विकास दर दहाई में चल रही है। चौहान के मुताबिक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ग को सस्ते दर पर खाद्यान्न दिया जा रहा है, आवास की सुविधा दी जा रही है। राज्य में कोई परिवार ऐसा नहीं रहेगा, जिसके पास खुद का भूखंड न हो। यह योजनाएं इसलिए चलाई जा रही हैं, ताकि उन्हें गरीबी से मुक्त किया जा सके।

तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया

इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। उसके बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसके अलावा राज्य के विभिन्न स्थानों पर राज्य सरकार के मंत्रियों ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। राज्य का हर हिस्सा स्वाधीनता दिवस के आयोजनों के रंग में रंगा हुआ है। हर तरफ भारत माता की जय और देश भक्ति के तराने गूंज रहे हैं। प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। राजधानी से लेकर गांव की पंचायतों तक में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More