एमपी लड़ूंगा, सरकार में भी जाऊंगा : शिवपाल यादव

0

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संरक्षक शिवपाल यादव ने शनिवार को इटावा में बड़ा ऐलान किया। शिवपाल ने लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए अखिलेश और सपा पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि अब सपा का ग्राफ गिरेगा।

इस साल वे केंद्र सरकार में भी शामिल होंगे

सपा सरकार में भी जमीनों पर अवैध कब्जे किए गए। इतना ही नहीं शराब माफिया भी सपा सरकार में सक्रिय थे। मैंने भी इन नीतियों का विरोध किया था जिसमें नेता जी ने मेरा समर्थन किया था।
जिसने भी इसका विरोध किया उसको पार्टी से निष्कासित होकर खामियाजा भुगतना पड़ा। शिवपाल ने कहा कि इस साल वे केंद्र सरकार में भी शामिल होंगे।

नेता जी पीएम और राष्ट्रपति नहीं बन पाए

इतना ही नहीं वो एमपी पद पर चुनाव लड़ने की भी घोषणा की। इस दौरान शिवपाल ने बिना नाम लिए रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में सपा का मैंनजमेंट सही नहीं था। इसलिए नेता जी पीएम और राष्ट्रपति नहीं बन पाए।

भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। प्रदेश में बेरोजगारी और दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। आम जनता को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश में थानों और तहसीलों में पीड़ितों का शोषण किया जा रहा है।

सरकार में लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। सपा सरकार में भी कई जमीनों पर कब्जे किए गए थे। सपा सरकार में शराब माफिया सक्रिय थे। इन्हीं नीतियों का विरोध करने का खामियाजा था कि लोगों को पार्टी से निकाल दिया गया था। नोटबंदी पर शिवपाल यादव ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More