महागठबंधन में जाने को बेकरार हैं शिवपाल !
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संरक्षक शिवपाल यादव ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बंगला किसी की मेहरबानी से नहीं मिला है बल्कि वरिष्ठता के चलते बंगला मिला है।
चापलूस, चुगलखोरों की बात मानी जाती थी
शिवपाल सिंह ने कहा कि, समाजवादी पार्टी में उपेक्षा हो रही थी बुलाया नहीं जाता था ..जब मैं जाता था तो रोक दिया जाता था। चापलूस, चुगलखोरों की बात मानी जाती थी। उपेक्षित होकर अपनी अलग पार्टी बनाई। पार्टी बनाने से पहले नेता जी से तीन बार पूछा था।
Also Read : मंदिर बनाने के लिए VHP ने दिए पत्थरों से भरे ट्रकों का ऑर्डर
हमारी लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन से है। भाजपा के खिलाफ हम आंदोलन करेंगे। शिवपाल ने कहा कि अगर महागठबंधन में भागीदारी मिली तो जरूर शामिल होंगे।
समाजवादी पार्टी लोहिया के नाम से पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है
आपको बता दे कि मंगलवार को ही शिवपाल यादव की पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 6 एलबीएस स्थित कार्यालय में मंगलवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवपाल ने कहा ‘हमारी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नाम से पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है।
वे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से चुनाव लड़ेंगे।इस दौरान ‘शिवपाल यादव ने कहा कि सपा में रहते मैंने अपने विभागों में काम किया, ‘बिजली, सड़क और सिंचाई में बहुत काम किया, बीजेपी की सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा, सपा से अलग नहीं होना चाहता था, मैने बहुत कोशिश कि लेकिन …
इन्हें मिली समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यालय 6 लाल बहादुर शास्त्री पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेक्युलर मोर्चा के संरक्षण शिवपाल यादव की उपस्थिति में आजमगढ़ मंडल से ओंकार नाथ तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन, जवाहर यादव, सुरेंद्र चौहान और विरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने सदस्यता ग्रहण की।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)