जब कार्यकर्ताओं ने कहा हैप्पी बर्थ डे ‘शिवपाल चाचा’

0

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ अपना 64वां जन्मदिन मनाया।

इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें केक खिलाकर दीर्घायु की कामना की। रविवार को बसंतपंचमी के दिन शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में अपना बर्थडे मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें केक खिलाकर मुबारबाद दी।

shivpal yadav

शिवपाल यादव ने अपने आवास और पार्टी कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान शिवपाल से मिलने के लिए भारी हुजूम केक लेकर उन्हें खिलाने और इस पल को अपने मोबाईल में कैद करने को बेताब दिखा।

shivpal yadav

अपने जन्मदिन पर शिवपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज बहुत सारे लोगों के बधाई संदेश आए हैं। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नौजवानों में भारी उत्साह दिख रहा था।

Also Read ;  खबरों के साथ-साथ अब इस क्षेत्र में भी ‘राणा’ के बढ़ते कदम

नौजवानों का मानना है कि शिवपाल सिंह यादव उनके प्रेरणास्रोत हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि मैं वहा की जनता के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो यहां से भारी मतों से विजयी होंगे।

शिवपाल ने कांग्रेस में जाने की खबरों पर कहा कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा।  चुनाव अभी दूर है। चुनाव आने पर निर्णय लूंगा। जो भी होगा, जनता के हित में होगा। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

shivpal yadav

शिवपाल सिंह यादव का जन्म  6 अप्रैल 1955, सैफई

शिवपाल सिंह यादव का जन्म  6 अप्रैल 1955, सैफई, इटावा जिला में हुआ। वह भारत के एक राजनेता हैं। सन् 1955 को बसंत पंचमी के पावन दिन में पिता सुघर सिंह तथा माता मूर्ति देवी के कनिष्ठ पुत्र के रूप में जन्मे शिवपाल सिंह यादव को मानवता के प्रति उदात्त भाव विरासत में मिला।

उन्होंने जनसंघर्षों में भाग लेना और नेतृत्व करना अपने नेता व अग्रज मुलायम सिंह यादव जी से सीखा। इनके पिता स्वर्गीय सुधर सिंह अत्यंत सरल हृदय एवं कर्मठ किसान थे एवं माता स्वर्गीय श्रीमती मूर्ती देवी एक कुशल गृहणी थी।

वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं। मार्च 2017 में सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में वे इटावा जिले के जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये। ये मायावती सरकार के कार्यकाल में 5 मार्च 2012 तक प्रतिपक्ष के नेता भी रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More