क्या लागू होगी फैक्ट्रियों में 12 घंटे की शिफ्ट?

लॉकडाउन के बाद से घरों में रहकर आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को मिलेगी राहत

0
ऐसी रिपोर्ट है कि सरकार फैक्ट्रियों में 12 घंटे की Shift लागू करने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होगा तो श्रम पेशे में लगे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो लॉकडाउन होने के बाद से घरों में रहकर आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार कानून में बदलाव की भी तैयारी कर रही!

8 घंटे की Shift को बढ़ाया जायेगा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काम के 8 घंटे की Shift को बढ़ाकर 12 घंटे किया जा सकता है।
दरअसल कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते मौजूदा समय में मजदूरों की कमी हो गई है, जबकि रोजमर्रा के सामानों की डिमांड में तेजी से इजाफा हुआ है। इसीलिए सरकार इसमें बदलाव पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने के BJP जिलाध्यक्ष से की बात, मास्क के बदले गमछे का इस्तेमाल करें

12 घंटे की हो सकती है Shift?

कानून में नया बदलाव कंपनियों को शिफ्ट बढ़ाने का अधिकार देगा। मौजूदा समय में रोजाना 8 घंटे की Shift होती है। सप्ताह में छह दिन (या 48 घंटे) ही किसी से काम कराया जा सकता है। अगर इस प्रस्ताव पर फैसला हो जाता है तो रोजाना की Shift 12 घंटे की हो जाएगी। सप्ताह के छह दिन (72 घंटे) तक की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में बीवी-बच्चों के साथ निकला था ससुराल घूमने, पुलिस बन गई ‘खलनायक’

प्रस्ताव पर अभी विचार चल रहा

इस मामले की जानकारी रखने वाले दो वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस प्रस्ताव पर अभी विचार चल रहा है। इसके लिए 1948 के कारखाना अधिनियम में संशोधन करना होगा। मौजूदा कानून 1948 के अधिनियम की धारा 51 में कहा गया है कि किसी भी वयस्क को किसी कारखाने में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। साथ ही, किसी भी सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकता।

अधिनियम में ओवरटाइम का प्रावधान

हालांकि एक ही अधिनियम में ओवरटाइम के प्रावधान है, जिसका इस्तेमाल 72 साल से इंडियन इंडस्ट्री कर रही हैं। लेकिन सरकार का मानना है कि असाधारण परिस्थितियों में ऐसे कुछ प्रावधान किए जाने चाहिए।

ऐसा क्यों हो रहा है- वरिष्ठ अधिकारियों के एक ग्रुप की बैठक में कहा गया है कि लॉकडाउन के मौजूदा हालात में दवाइयों और रोजमर्रा की चीजों के लिए Shift को बढ़ाना ही पड़ेगा।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More