शाहीन बाग: धरना स्थल के पास फेंका गया पेट्रोल बम

दिल्ली के शाहीन बाग धरनास्थल के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी

0

दिल्ली के शाहीन बाग धरनास्थल के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में इस धरनास्थल पर शाहीन बाग की महिलाएं तीन महीने से अधिक समय से धरना दे रही हैं। shaheen bagh petrol bomb

अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे सुबह हुई। पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी करीब पांच-छह बोतलें मिली हैं।

shaheen bagh petrol bomb : आज से 1 प्रदर्शनकारी सिर्फ 4 घंटे ही देगा धरना-

कोरोना वायरस की मौजूदा परिस्थिति में शाहीन बाग में किसी भी प्रदर्शनकारी को अब चार घंटे से ज्यादा प्रदर्शन स्थल पर बैठने की इजाजत नहीं होगी।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की बढ़ती समस्या के कारण रविवार से यहां आने वाला कोई भी प्रदर्शनकारी सिर्फ चार घंटे ही धरनास्थल पर रहेगा और उसके बाद वह यहां से चला जाएगा।

यहां यह व्यवस्था रविवार से लेकर कोरोना वायरस की समस्या समाप्त होने तक या कानून वापस होने तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग के बीच लखनऊ से आई अच्छी खबर

यह भी पढ़ें: 4 माह का बच्चा शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन में कैसे जा सकता है : SC

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More