फिल्म प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शबाना बनेंगी ज्यूरी

0

शबाना आजमी, शेखर कपूर, फिरोज अब्बास खान को एक फिल्म प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के विषय पर आधारित फिल्मों को शामिल किया गया था।

ALSO READ : छठ पूजा खास : महाभारत में सबसे पहले कर्ण, द्रौपदी ने की थी सूर्य पूजा

सभी फिल्में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई हैं

यह डिजिटल फिल्म प्रतियोगिता 30 मई से 15 सितंबर तक चली और फिल्म जगत की इन दिग्गज हस्तियों को सभी प्रविष्टियों में से विजेता चुनने के लिए निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है।प्रतियोगिता में शामिल सभी फिल्में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई हैं।

also read : BIG NEWS : 80 हजार के नकली नोटों के साथ 1 गिरफ्तार

लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए शुरू किए गए कैंपेन

एक बयान के अनुसार, यह प्रतियोगिता युवाओं को साथ लाने, उनमें जागरूकता पैदा करने और महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए शुरू किए गए कैंपेन ‘बस अब बहुत हो गया’ का हिस्सा है। इस अभियान की शुरुआत फरहान अख्तर की पहल ‘मर्द’ और फिरोज अब्बास खान के साथ ही पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में की गई है।जूरी द्वारा चयन किए जाने के अलावा, एक दर्शकों की पसंद से एक विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा।

also read : नोटबंदी : अर्थव्यवस्था हिली, जीडीपी गिरी, सरकार पर भरोसा घटा

फिल्मों को दर्शकों के समक्ष पेश करने के लिए उत्सुक हैं

फिरोज अब्बास खान ने कहा, “किसी संवेदनशील मुद्दे को कैमरे की नजर से देखने के बाद उसे पेश करने के लिए साहस चाहिए। सभी प्रतिभागियों ने अच्छा काम किया है और एक जूरी सदस्य होने के नाते तीन सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चुनाव करना आसान नहीं था। लेकिन सभी जूरी सदस्यों ने अपनी योग्यता का इस्तेमाल कर यह कठिन निर्णय लिया है।”उन्होंने कहा कि वे विजेता फिल्मों को दर्शकों के समक्ष पेश करने के लिए उत्सुक हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More