नर्मदा परिक्रमा : दूसरे दिन यहां से शुरू हुई आगे की यात्रा

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की शनिवार को नरसिंहपुर जिले के बरमानघाट से शुरू हुई नर्मदा परिक्रमा का रविवार को दूसरा दिन है। परिक्रमा में दिग्विजय सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी अमृता राय भी हैं।

बरिया घाट से शुरू की दूसरे दिन की यात्रा

दिग्विजय सिंह ने अपने दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत रविवार को बरिया घाट से की। यहां से वे अंडिया घाट पहुंचकर वहां स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद वे अंडिया घाट से चलकर लिंगा घाट पहुंचेंगे और देर शाम को कोठिया घाट पहुंचकर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। वे प्रतिदिन लगभग 12 किलोमीटर का रास्ता तय करेंगे।

नर्मदा नदी के तट से शुरू की थी परिक्रमा

दिग्विजय ने शनिवार को नर्मदा नदी के दक्षिण तट पर स्थित बरमान खुर्द घाट से अपनी परिक्रमा की शुरुआत की, जहां उन्होंने मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा की। इस मौके पर संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने स्वस्ति वाचन किया, नर्मदा आरती हुई और वे रात बरिया घाट पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

Also Read : महाराष्ट्र सरकार मृतक के परिजनो की मदद करे : राष्ट्रपति

पहले दिन कई नेता और पूर्व मंत्रियों ने लिया भाग

सिंह की पहले दिन की पदयात्रा में सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा को पूरी तरह निजी और धार्मिक यात्रा बताया है। यह यात्रा लगभग तीन हजार किलोमीटर का रास्ता तय करेगी और 120 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

छ महीने तक चलेगी परिक्रमा यात्रा

लगभग छह माह तक चलने वाली इस यात्रा में प्रतिदिन 12 किलोमीटर का रास्ता तय किया जाएगा। सिंह के कार्यालय ने छह दिन का प्रारंभिक कार्यक्रम जारी किया है, उसके बाद आगे का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस यात्रा का समापन बरमान घाट पर ही होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More