सोशल मीडिया में आग लगा रही है छोरी 96 की…

0

हरियाणवी डासंर सपना चौधरी का लेटेस्ट गाना ‘छोरी 96 की है’ रिलीज(released) हो गया है। गाने में सपना चौधरी का हॉट ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। गाने की शुरुआत में सपना चौधरी बार टेंडर के पास जाकर ड्रिंक्स ऑर्डर करती हैं लेकिन वो मना कर देता है। उसके मना करने के बाद सपना चौधरी उसे धमकी देती हैं।

sapna

उनका यह अंदाज देखकर बार के पास बैठा एक लड़का उनका दीवाना हो जाता है और इसी तरह गाना आगे बढ़ता है। गाने के बीच में सपना चौधरी सलवार-सूट और हाथों में मेहंदी लगाये भी नजर आती हैं। छोरी 96 की है’ रिलीज होती ही यूट्यूब पर टॉप टेन ट्रेड लिस्ट में शामिल हो गया है।

sapna

अब तक दो लाख से अधिक बार देखा गया सपना का ये गाना

गाने में सपना चौधरी लॉंग व्हाइट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। सपना के ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। गाना रिलीज होते ही 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Also Read :  जानिये, क्‍यों महिला शिक्षकों ने लखनऊ में मुंड़वाया सिर..

बता दें कि, गाने रिलीज से पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में सपना चौधरी इंग्लिश बोलती हुई विस्की मांगती नजर आ रही थी और क्रेडिड कार्ड ना चलने पर अपनी हरियाणवीं भाषा में बोलती नजर आ रही थी देख लूंगी तेन्ने। सपना के इस कातिलाना अंदाज को काफी पसंद किया गया है।

सपना किसी सेलिब्रटी से कम नहीं रहीं

सपना चौधरी जो आज तक सूट सलवार में डांस करती नजर आती थी। उनके बदलते मेकओवर से तारे बुलंदी पर हैं। सपना चौधरी बिग बॉस 11 में बतौर कॉमनर एंट्री की थी लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना किसी सेलिब्रटी से कम नहीं रहीं।

सपना चौधरी जो अब तक स्टैज प्रफोमेंस करती थी और वह बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने आइटम डांस के तड़के लगाती नजर रही हैं। सपना के हॉट बोलड फोटो को काफी पसंद किया जाता है। सपना अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो से सुर्खियों में बनी रहती हैं।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More