समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ‘मुलायम सिंह यादव’ का निधन, अखिलेश ने जताया शोक

0

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह ने अपने पैतृक गांव कढोरे का पुर्वा में शनिवार रात नौ बजे अंतिम सांस ली। काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

तीन बार रहे एमएलसी

मुलायम सिंह तीन बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए। इसके अलावा वो दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी

बता दें कि पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे, जो मूल रूप से कस्बा ककोर के पास स्थित कढोरे का पुर्वा गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई और सपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव में तांता लग गया।

दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. अजब सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय यादव, वैकुंठ यादव आदि ने गांव पहुंचे। उनके पौत्र गौरव यादव ने बताया कि हाल ही में वह स्वास्थ्य लाभ लेकर कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल से घर लौटे थे।

अखिलेश यादव ने जताया शोक

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वह आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे। उनका शहर में कोई अपना मकान नहीं है। वे पूरी जिंदगी गांव में ही सादगी का जीवन जिए।

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड: पीड़ित परिवार पर कोरोना का खतरा! बुलगढ़ी गांव पहुंचे कोविड पॉजिटिव विधायक

यह भी पढ़ें: एक ही IMEI नंबर के 13 हजार से अधिक मोबाइल फोन एक्टिव, दर्ज हुआ केस

यह भी पढ़ें: मोबाइल फोन को बनाया हथियार, लड़ रहीं कोविड-19 से जंग

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More