सलेमपुर : प्रियंका गांधी का वार, मजबूत नहीं मगरूर है मोदी सरकार

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ‘मगरूर’ है और उसकी मानसिकता लोकतांत्रिक ना होकर दमनकारी है। 

प्रियंका ने बुधवार को सलेमपुर की चुनावी सभा में कहा, ‘मोदी सरकार मजबूत नहीं मगरूर सरकार है। इस सरकार में अहंकार है। सरकार के अहंकार की मिसाल रोजाना इनके भाषण व बातों में दिखती हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार की मानसिकता लोकतांत्रिक ना होकर दमन की है। अपने अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़ने वालों को देशद्रोह में बंद कर दिया जाता है तथा उनको प्रताड़ित किया जाता है।’

भाजपा का विकास केवल विज्ञापनों तक सीमित-

प्रियंका ने कहा, ‘प्रधानमंत्री चाहते हैं कि केवल उनका सीना तना रहे, वह यह नहीं चाहते कि जनता भी अपना सीना ताने।’

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता की होती है लेकिन भाजपा सरकार सत्ता अपने हाथों में रखती है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा मजबूत सरकार व विकास का नारा देती है लेकिन भाजपा का विकास केवल विज्ञापनों तक सीमित है।

यह भी पढ़ें: काशी की सड़कों पर प्रियंका का शक्ति प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: मोदी भाग्यशाली हैं कि उनका विपक्ष इतना कमजोर है

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More