राष्ट्रपति पुतिन ने यात्री विमान मार गिराने का दिया आदेश!

0

मॉस्को (आइएएनएस)। रूस में होने वाले चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बनी डॉक्यूमेंट्री सामने आई है जिसमें वह एक यात्री विमान को मार गिराने का आदेश दे रहे हैं। यह डॉक्यूमेंट्री एक सत्य घटनाक्रम पर बनाई गई है। इससे पुतिन की कठोर निर्णय लेने वाले मजबूत नेता छवि उभरती है।

विमान का कर लिया अपहरण 

घटनाक्रम के अनुसार पुतिन को रिपोर्ट दी गई कि यूक्रेन से तुर्की जा रहे विमान का अपहरण कर लिया गया है। उसमें एक यात्री बम लिए हुए है और वह उसे रूस के सोची में विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम में क्रैश कराने की धमकी दे रहा है।

also read :  आज मोदी के ‘काशी’ में मैक्रों करेंगे नौकाविहार

इस समारोह को देखने के लिए स्टेडियम में 40 हजार लोग और कई देशों के बड़े नेता मौजूद थे। खुद पुतिन भी उस समारोह में शामिल थे। इसके बाद पुतिन ने सलाहकार सुरक्षा अधिकारियों से ऐसे हालात में निर्णय की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो उन्हें जवाब मिला कि विमान को गिरा देना चाहिए। इस पर विलंब किए बगैर पुतिन ने विमान को मार गिराने का आदेश दे दिया।

विमान अपहरण की जानकारी गलत

हालांकि इसके कुछ देर बाद ही पुतिन को सूचना दी गई कि विमान अपहरण की जानकारी गलत थी। एक यात्री शराब के नशे में ओलंपिक स्थल पर हमले की धमकी दे रहा था। इसके बाद विमान को गिराने का फैसला वापस ले लिया गया। यह घटनाक्रम सात फरवरी, 2014 का है। जिस विमान को गिराने का पुतिन ने आदेश दिया था उसमें एक सौ से ज्यादा यात्री सवार थे।

डॉक्यूमेंट्री में रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी के तत्कालीन प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्निकोव का इंटरव्यू भी दिखाया गया है। रूस की सरकारी मीडिया कंपनी द्वारा तैयार इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन आंद्रे कोंद्राशोव ने किया है।

(साभार- जागरण)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More