Birthday Special : ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीरें, कभी लता मंगेशकर की गोद में तो कभी दिखा शरारती अंदाज

0

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो हमेशा प्रशंसकों के दिलों में रहेंगे। ऋषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था।

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर को अभिनय विरासत में मिली और उन्होंने इस कला को उतने ही सलीके से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। प्यार से लोग उन्हें चिंटू बुलाते थे। राज कपूर और कृष्णा कपूर के बेटे ऋषि कपूर घर पर शुरुआत से ही फिल्मी माहौल मिला।

rishi kapoor

पिता की फिल्म से की करियर की शुरुआत-

rishi kapoor

यही वजह रही कि वो बतौर बाल कलाकार ही फिल्मों में काम करने लगे। साल 1955 में आई राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ के एक गाने ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ में ऋषि कपूर की एक झलक नजर आई थी।

1970 में ऋषि कपूर ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में अभिनय किया। इसमें उन्होंने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉबी’ से ऋषि कपूर मुख्य अभिनेता के तौर पर लॉन्च हुए। ‘बॉबी’ एक जबरदस्त हिट साबित हुई।

rishi kapoor

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो ऋषि कपूर-

rishi kapoor

ऋषि कपूर के रोमांटिक रोल को लोगों ने इतना पसंद किया कि वो लगातार लव स्टोरी पर आधारित फिल्में करते चले गए। पर्दे पर उनकी चॉकलेटी हीरो वाली इमेज बन गई। ऋषि कपूर पर्दे पर आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ‘द बॉडी’ में नजर आए थे।

ऋषि

यह भी पढ़ें: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें: इन मशहूर हीरोइनों के साथ बनी ऋषि कपूर की रोमांटिक जोड़ी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More