दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया।

0

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ थीं। जब उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। बाद में परिवार के लोगों ने भी अभिनेता के निधन की पुष्टि की।

एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि की मौत की खबर आने से देश सन्न रह गया है। लोग इस खबर पर तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ऋषि कपूर का अंतिम वीडियो है।

यहां देखें Video-

https://www.facebook.com/journalistcafenews/videos/247063373160508/

वीडियो में अस्‍पताल में काम करने वाला लड़का उनकी एक फिल्‍म का गाना गा रहा है। इस दौरान ऋषि कपूर बिस्‍तर पर लेटे हुए हैं। लड़के का गाना सुनकर उनकी आंखों में पानी आ जाते हैं। इसके बाद ऋषि कपूर उस लड़के को आर्शीवाद देते है।

ऋषि कपूर उस लड़के से कहते हैं कि मेरा आशीर्वाद तुम्‍हारे साथ है, बहुत तरक्‍की करो, सफलता प्राप्‍त करो। मेहनत करो। शोहरत और नाम ये सब आता है मेहनत के बाद। हां थोड़ी किस्‍मत भी जरूरी है। इसकी ही एक गांठ बांधकर रखना। बता दें कि ऋषि कपूर ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर के परिवार ने फैंस से की ये अपील

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर के वो डायलॉग्स, जो हमेशा दर्शकों को याद रहेंगे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More