अंटार्कटिका में दिल्ली से 4 गुना बड़ा हिमखंड अलग

0

अंटार्कटिका में दिल्ली से 4 गुना बड़ा हिमखंड टूटकर अलग हुआ है। जिससे माना जा रहा है कि दुनिया की मुसीबत बढ़ सकती है।

सबसे बड़े आइसबर्ग लार्सेन सी का एक बहुत बड़ा हिस्सा अलग

अंटार्कटिका में मौजूद चौथे सबसे बड़े आइसबर्ग (हिमखंड) लार्सेन सी का एक बहुत बड़ा हिस्सा अलग हो गया है। इस हिमखंड का वजन खरबों टन बताया जा रहा है और यह संभवतः अब तक का सबसे बड़ा टुकड़ा है जो हिमचट्टान से अलग हुआ है। इस हिमखंड का आकार 5800 वर्ग किलोमीटर है, जो भारत की राजधानी दिल्ली के आकार से 4 गुना बड़ा है। गोवा के आकार से डेढ़ गुना बड़ा और अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर से 7 गुना बड़ा है। इस घटना का दुनिया के पर्यावरण पर असर पड़ने वाला है।

हिमखंड के अलग होने से वैश्विक समुद्री स्तर में 10 सेमी वृद्धि होगी

वैज्ञानिकों की मानें तो इस हिमखंड के अलग हो जाने से वैश्विक समुद्री स्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हो जाएगी। इस महाद्वीप के पास से होकर गुजरने वाले जहाजों के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के मुताबिक यह हिमखंड 10 और 12 जुलाई के बीच टूटकर अलग हुआ है। हिमखंड का नाम A68 रखा जा सकता है।

लार्सेन सी हिमखंड के फैलाव को 12 प्रतिशत तक कम कर देगा

वैज्ञानिकों के मुताबिक, समुद्र स्तर पर इस हिमखंड के अलग होने से तत्काल असर नहीं आएगा, लेकिन यह लार्सेन सी हिमखंड के फैलाव को 12 प्रतिशत तक कम कर देगा। लार्सेन ए और लार्सेन बी हिमचट्टान साल 1995 और 2002 में ही ढहकर खत्म हो चुके हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More